
Rangeelee
Drama Crime Haryanvi
A family drama based in rural Haryana tells the story of Himmat Singh who brings colors to the lives of his two blind sons
| Cast: | Sundeep Sharma, Hari Om Kaushik, Raul Ladwal, Rajat Songara, Gayatri Kaushal, |
|---|---|
| Director: | Sundeep Sharma |
All Guild Reviews of Rangeelee

अंधेरे में रोशनी बिखेरती ‘रंगीली’

हरियाणवी सिनेमा का स्थापित नाम हैं संदीप शर्मा। अक्सर वह हिन्दी फिल्मों में भी दिख जाते हैं। अब वह अपनी ही लिखी कहानी पर यह हरियाणवी फिल्म ‘रंगीली’ लेकर आए हैं जो हरियाणवी कंटैंट के लोकप्रिय ओ.टी.टी. मंच ‘स्टेज’ पर रिलीज़ हुई है। हरियाणवी सिनेमा में हाल के बरसों में जो अच्छा कंटैंट आने लगा है उसके पीछे स्टेज जैसे ऐप का बड़ा हाथ है। यह फिल्म भी उसी अच्छे कंटैंट की एक मिसाल है। यह कहानी है एक विधुर पिता और उसके दो जवान बेटों की जो मेहनत-मज़दूरी करके अपना पेट पालते हैं। एक लड़की को बलात्कारी से बचाते हुए दोनों बेटे अंधे हो जाते हैं। लेकिन न तो पिता हार मानता है और न ही बेटे। एक-दूसरे का सहारा बन कर ये लोग अपनी ज़िंदगी के अंधेरे को रंगीनी में बदलते हैं। संदीप शर्मा की लिखी कथा, पटकथा अच्छी है जिसमें मुश्किल वक्त में हिम्मत न हारने की सीख तो है ही, पिता और बेटों के आपसी प्यार का भी गहराई से चित्रण किया गया है। संदीप व वी.एम. बेचैन के के लिखे संवाद सटीक हैं और फिल्म को दिलचस्प व गाढ़ा बनाते हैं। फिल्म का अंत थोड़ा जल्दबाजी में बुना गया लगता है। क्लाइमैक्स को साध कर इस फिल्म को और अधिक असरदार बनाया जा सकता था।
Latest Reviews

The Last House
Horror, Science Fiction, Thriller (English)
A family suddenly sealed inside their home must work together to survive against dwindling resources and… (more)


Operation Safed Sagar
Drama (Hindi)
A squadron of Indian Air Force pilots push beyond their limits to attempt a daring and… (more)


Vadhandhi S02
Mystery, Crime, Drama (Tamil)
Vivek, a diligent cop, takes charge of the investigation of the murder of a beautiful young… (more)