
Naale Rajaa Koli Majaa
Drama Comedy Family Kannada
On the day of Gandhi Jayanti, when meat sale is prohibited nationwide, an 11-year-old girl goes on a quirky adventure in pursuit of a forbidden chicken curry.
| Cast: | Samrudhi Kundapura, Sanidhya Acharya, Prabhakar Kunder, Radha Ramachandra, Supreetha K S, Shridhar M, Chandravathi, Ganesh Mogaveera, Akshay Kumar Shetty, Anil B, Darshan N Gowda |
|---|---|
| Director: | Abhilash Shetty |
| Writer: | Abhilash Shetty |
| Editor: | Abhilash Shetty |
All Guild Reviews of "Naale Rajaa Koli Majaa"

चिकन करी का मज़ा ‘नाले रजा कोली मजा’

2021 में अपनी कन्नड़ फिल्म ‘कोली ताल’ (चिकन करी) लाकर तारीफें पाने वाले फिल्मकार अभिलाष शैट्टी अब उसी कतार में ‘नाले रजा कोली मजा’ (संडे स्पेशल) नाम की यह फिल्म लेकर आए हैं। स्नेहा के घर में हर संडे को चिकन बनता है। पूरे हफ्ते उसे इस दिन का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस संडे को है गांधी जयंती और इस दिन चिकन की दुकानें बंद रहती हैं। अब स्नेहा को तो चिकन खाना ही खाना है। अब शुरू होती है चिकन की तलाश जो उसे एक दिलचस्प सफर पर ले जाती है। महज़ दो दिन की इस छोटी-सी कहानी को लेखक-निर्देशक अभिलाष ने रोचकता से फैलाया है और अंत में सार्थकता से समेटा भी है। बतौर लेखक वह यह संदेश दे पाने में सफल रहे हैं कि इंसान की खाने-पीने की अपनी-अपनी चॉयस होती है और किसी दूसरे को इस आधार पर उसे जज करने का कोई अधिकार नहीं है। अभिलाष के निर्देशन में परिपक्वता है और पूरी फिल्म में वह कसावट बनाए रखते हैं। यह फिल्म मनोरंजक है, दिलचस्प है और प्यारी भी।
Latest Reviews






Resident Evil
Horror, Science Fiction, Adventure (English)
A hapless medical courier fights for his life amid an outbreak of a deadly mutagenic virus… (more)


Lust Stories 3
Romance, Drama (Hindi)
Through four bite-sized yet emotionally resonant films, the anthology once again explores lust, love, relationships, and… (more)