4,241 Reviews ● 1,250 Films/Shows ● 58 Top Critics
35 Languages ● And Growing!

/images/members/Upma Singh.png

Upma Singh

Navbharat Times

Upma Singh is a journalist with 17 years of experience in the field of entertainment and feature journalism. She has worked with Amar Ujala and Dainik Bhaskar , leading national hindi newspapers before joining Navbharat Times. She is an assistant editor at Navbharat Times, Mumbai.

All reviews by Upma Singh

Image of scene from the film The Ba***ds of Bollywood
Director:Aryan Khan
Cast:Lakshya Lalwani, Farhan Qureshii, Sahher Bambba, Mona Singh, Raghav Juyal, Anya Singh, Rajat Bedi, Manish Chaudhary, Bobby Deol, Manoj Pahwa
Writer:Aryan Khan, Bilal Siddiqi, Manav Chauhan, Dev Singh

The Ba***ds of Bollywood

Comedy, Action & Adventure (Hindi)

बॉलिवुड को मनोरंजक प्रेम पत्र है आर्यन की यह सीरीज

Fri, September 19 2025

बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलिवुड’ जब से अनाउंस हुई है, तभी से लोगों को उसका इंतजार था। अब यह सीरीज आ चुकी है और कहना गलत न होगा कि आर्यन ने पर्दे के पीछे से धमाकेदार एंट्री मारी है। उनकी यह सीरीज नेपोटिजम, इनसाइडर-आउटसाइडर, ड्रग्स, मूवी माफिया, कॉन्ट्रैक्ट कल्चर, पावर के खेल जैसे उन सारे मुद्दों को पूरी साफगोई से दिखाती है, जिसके लिए बॉलिवुड जाना जाता है या यूं कहिए कि बदनाम है। बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर लिखी इस सीरीज के लिए आर्यन ने बॉलिवुड की उसी दुनिया को चुना है, जहां वे जन्मे और पले-बढ़े। वैसे, देखा जाए तो कहानी कोई बहुत अलहदा किस्म की नहीं है। देखी-दिखाई-सुनी-सुनाई सी लगती है, लेकिन इसी वजह से एक रिलेटेबिलिटी फैक्टर महसूस होता है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Love in Vietnam
Director:Rahhat Shah Kazmi
Cast:Shantanu Maheshwari, Avneet Kaur, Khả Ngân, Farida Jalal, Raj Babbar, Kusum Tickoo, Mir Sarwar, Monica Aggarwal, Gulshan Grover, Saqib Ayub
Writer:Kritika Rampal

Love in Vietnam

Romance, Drama (Hindi)

लव स्टोरी कम, वियतनाम टूरिज्म का प्रचार ज्यादा है यह फिल्म

Sat, September 13 2025

‘सैयारा’, ‘धड़क 2’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्मों के बाद अब एक और लव स्टोरी सिनेमाघरों में पहुंची है। नाम है ‘लव इन वियतनाम’। हालांकि, यह प्रेम कहानी कहीं भी परवान चढ़ सकती थी, लेकिन फिल्म में जिस तरह वियतनाम टूरिज्म और एयरलाइन्स का प्रचार किया गया है, उससे वजह साफ हो जाती है। कहानी पंजाब में शुरू होती है, जहां मानव (शांतनु माहेश्वरी) अपने बड़े पापा (राज बब्बर) की तरह सिंगर बनना चाहता है। लेकिन बड़े पापा ने एक दिन अचानक गाना छोड़ दिया था, जिसकी वजह पूरी फिल्म में पता नहीं चलती। अब वह गायिकी को इतना नापसंद करते हैं कि मानव के चोरी-छिपे गाने पर उसे एडवांस खेती सीखने वियतनाम भेज देते हैं। साथ में बड़े पापा की चहेती और उसके बचपन की साथी सिमी (अवनीत कौर) भी जाती है। सिमी का बचपन से एक ही सपना है, मानव की दुल्हन बनना। जबकि, मानव वियतनाम में एक आर्ट गैलरी में लगी तस्वीर को देखकर उसके प्यार में इस कदर पागल हो जाता है कि दिन रात बस उसी लड़की को ढूंढ़ता रहता है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Inspector Zende
Director:Chinmay Mandlekar
Cast:Manoj Bajpayee, Jim Sarbh, Bhalchandra Kadam, Sachin Khedekar, Girija Oak, Harish Dudhade, Vaibhav Mangle, Onkar Raut, Bharat Savale, Devaang Bagga

Inspector Zende

Comedy, Drama (Hindi)

सच्चे पुलिसवाले हीरो को सलामी

Fri, September 5 2025

70-80 के दशक में बिकिनी किलर के नाम से मशहूर कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज को तो हर कोई जानता है, पर उसे दो बार पकड़ने वाले मुंबई पुलिस के दिलेर इंस्पेक्टर मधुकर झेंडे के कारनामे कम ही लोगों को पता हैं। मनोज बाजपेयी की यह फिल्म ‘इंस्पेक्टर झेंडे’ हर हाल में अपनी ड्यूटी को आगे रखने वाले इसी कर्तव्यनिष्ठ पुलिस ऑफिसर की कहानी है। 80 के दशक में सेट इस कहानी की शुरुआत स्विम सूट किलर कार्ल भोजराज (जिम सर्भ) के दिल्ली के तिहाड़ जेल से फरार होने की खबर से होती है। यह खबर सुनते ही मुंबई में दूध की लाइन में खड़े इंस्पेक्टर मधुकर झेंडे (मनोज बाजपेयी) के कान खड़े हो जाते हैं। असल में, झेंडे 1971 में एक बार कार्ल को पकड़ चुके थे, लेकिन अब वह फरार हो गया। ऐसे में, कार्ल को दोबारा पकड़कर वह पुलिस के दामन पर लगा दाग मिटाना चाहते हैं। शहर के डीआईजी (सचिन खेडेकर) भी झेंडे पर भरोसा जताते हैं और उन्हें अपनी टीम के साथ कार्ल को दोबारा दबोचने के सीक्रेट मिशन पर लगा देते हैं।

Continue Reading…


Image of scene from the film Baaghi 4
Director:A. Harsha
Cast:Tiger Shroff, Sanjay Dutt, Sonam Bajwa, Harnaaz Kaur Sandhu, Jimmy Shergill, Shabbir Ahluwalia, Sunny Hinduja, Raj Zutshi, Sai Ketan Rao, Mahesh Thakur

Baaghi 4

Action, Thriller (Hindi)

सिनेमा के नाम पर वहम है टाइगर का ये बागी अवतार

Fri, September 5 2025

एक्टर टाइगर श्रॉफ को युवा पीढ़ी के एक्शन स्टार के रूप में स्थापित करने में ‘बागी’ फ्रेंचाइजी का बड़ा हाथ रहा है। साल 2016 में शुरू हुई इस फ्रेंचाइज की पहली फिल्म हिट रही थी, तो 2018 में आई ‘बागी 2’ उससे भी ज्यादा कामयाब रही। लेकिन कोविड महामारी के बीच 2020 में आई ‘बागी 3’ वो जादू नहीं चला पाई। शायद यही वजह है कि अब इसकी चौथी कड़ी ‘बागी 4’ पांच साल बाद सिनेमाघरों में पहुंची है, वो भी बिना किसी शोर-शराबे के। शायद मेकर्स को खुद इस फिल्म से ज्यादा उम्मीद नहीं है और वो सही भी हैं, क्योंकि ऐसी बिना किसी सिरे वाली बेदम फिल्म से किसी भी तरह की आस लगाना बेमानी है। कहानी का सार यूं है कि डिफेंस का धाकड़ ऑफिसर रॉनी (टाइगर श्रॉफ) एक एक्सीडेंट के बाद कोमा में चला जाता है। सात महीने बाद वह कोमा से उठता है, तो अपने प्यार अलीशा (हरनाज संधू) को उस हादसे में खोने के गम से उबर नहीं पाता। जबकि, डॉक्टर से लेकर उसका भाई (श्रेयस तलपड़े) और हर कोई उसे यह यकीन दिलाता है कि अलीशा नाम की कोई लड़की कभी थी ही नहीं। यह सब उसका हैलुसिनेशन यानी वहम है।

Continue Reading…


Image of scene from the film War 2
Director:Ayan Mukerji
Cast:N.T. Rama Rao Jr., Hrithik Roshan, Kiara Advani, Ashutosh Rana, Anil Kapoor, Bobby Deol, Alia Bhatt, K.C. Shankar, Varun Badola

War 2

Action, Adventure, Thriller (Hindi)

दो सुपरस्टार, ऐक्शन की भरमार, पर कहानी में नहीं धार

Fri, August 15 2025

रितिक और जूनियर एनटीआर की 'वॉर' में कहानी गई हार

400 करोड़ का भारी-भरकम बजट, रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे नाॅर्थ-साउथ के दो सुपरस्टार, ऐक्शन डायरेक्टर्स की फौज, जब फिल्म बनाने के लिए आपके पास इतना सब हो तो संभव है आपको लगे कि अब कहानी का क्या काम? मशहूर फिल्म निर्माता और स्पाई यूनिवर्स के प्रणेता आदित्य चोपड़ा को भी अपनी 2019 की सुपरहिट फिल्म वॉर का सीक्वल वॉर 2 बनाते वक्त शायद यही ख्याल आया होगा, क्योंकि इस फिल्म में सुपरस्टार जलवेदार हैं, ऐक्शन की भरमार है, पर कहानी में धार नदारद है। होता यूं है कि रॉ एजेंट मेजर कबीर (रितिक रोशन) अब किराए के कातिल बन चुके हैं। पैसे लेकर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग करते हैं, जिसमें वह कभी नहीं चूकते। मगर जल्द ही यह खुलासा हो जाता है कि असल में कबीर बस वर्दी बदलकर देश के लिए लड़ रहा है। असल में, वह एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन कली (देशी-विदेशी नेता, बिजनेसमैन, आर्मी ऑफिसर का ऐसा कार्टेल, जो भारत पर कब्जा करना चाहता है) का भरोसा जीतने और उन्हें बेनकाब करने के लिए यह सब कर रहा है। लेकिन इस परीक्षा में पास होने के लिए उसे अपने पिता सरीखे कर्नल लूथरा (आशुतोष राणा) की जान लेनी पड़ती है। ऐसे में, कबीर रॉ का वांटेड अपराधी बन जाता है। उसे पकड़ने के लिए रॉ के नए चीफ विक्रम कौल (अनिल कपूर) की अगुवाई में एक स्पेशल टीम बनाई जाती है, जिसमें शामिल होती है, कर्नल लूथरा की बेटी और कबीर की एक्स गर्लफ्रेंड विंग कमांडर काव्या लूथरा (कियारा आडवाणी) और स्पेशल यूनिट ऑफिसर विक्रम (जूनियर एनटीआर)। कहानी में एक ट्विस्ट ये भी है कि सिर्फ काव्या का ही कबीर से दिल का रिश्ता नहीं रहा, विक्रम का भी उससे बड़ा गहरा नाता है। ऐसे में, कबीर और विक्रम में से कौन जीतेगा वॉर? यह फिल्म देखकर पता चलेगा।

Continue Reading…


Image of scene from the film Saare Jahan Se Accha
Cast:Pratik Gandhi, Tillotama Shome, Sunny Hinduja, Suhail Nayyar, Kritika Kamra, Rajat Kapoor, Anup Soni
Writer:Shivam Shankar

Saare Jahan Se Accha

Drama (Hindi)

देश के जांबाजों को सलामी, सनी हिंदुजा और सोहेल नायर चमके

Thu, August 14 2025

बॉर्डर पर देश की सुरक्षा के लिए लड़ने वाले जांबाजों के किस्से हमेशा बड़े गर्व के साथ सुनाए जाते हैं, मगर कुछ योद्धा ऐसे भी होते हैं, जिनका कोई शौर्य गान नहीं होता। उनके साहस और बुद्धिमत्ता की कहानी कहीं दर्ज नहीं होती। ये गुमनाम हीरो हैं, वे खुफिया जासूस जो देश पर आने वाले हर खतरे को रोकने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने को हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसे ही जासूसों की कहानी है, वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’। अभी जब हम देश की आजादी की 79वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं, यह सीरीज उन नायकों के प्रति सम्मान की भावना और देशभक्ति का जज्बा मजबूत करती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Court Kacheri
Director:Ruchir Arun
Cast:Ashish Verma, Pavan Malhotra, Anandeshwar Dwivedi, Puneet Batra

Court Kacheri

Comedy, Drama (Hindi)

मनोरंजन की अदालत में कमजोर निकला टीवीएफ का ये केस

Thu, August 14 2025

कोर्ट कचहरी और काले कोट वाले वकीलों से लोग अमूमन दूर ही रहना पसंद करते हैं, इसलिए उनकी दुनिया से अंजान भी होते हैं। ऐसे में, न्याय के इस मंदिर के इर्द-गिर्द ढंग से कहानी बुनी जाए तो एक ताजगी और नयापन जरूर महसूस होता है। जैसा कि बीते साल आई वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ को लेकर महसूस हुआ था। रवि किशन स्टारर यह सीरीज टीवीएफ (द वायरल फीवर) से निकले विश्वपति सरकार और समीर सक्सेना ने बनाई थी। वहीं, अब TVF के मूल कर्ता धर्ता अरुणाभ कुमार इसी विषय पर नई सीरीज ‘कोर्ट कचहरी’ लेकर आए हैं, जिसमें दो पीढ़ियों यानी पिता-पुत्र के बीच करियर की आजादी को लेकर तनातनी का तड़का भी है, मगर इसके बावजूद मामला सही से सेट नहीं हो पाया है और उनका यह केस (सीरीज) कमजोर रह गया है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Son of Sardar 2
Director:Vijay Kumar Arora
Cast:Ajay Devgn, Mrunal Thakur, Ravi Kishan, Neeru Bajwa, Vindu Dara Singh, Mukul Dev, Sanjay Mishra, Deepak Dobriyal, Chunky Pandey, Kubbra Sait
Writer:Jagdeep Singh Sidhu, Mohit Jain

Son of Sardar 2

Comedy, Drama (Hindi)

Fri, August 1 2025

बॉलीवुड में सीक्वल सीजन इन दिनों उफान पर है और इस मामले में सबके आगे चल रहे हैं सुपरस्टार अजय देवगन। हाल ही वह ‘रेड 2’ लेकर आए। आगे उनकी ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘दृश्यम 3’, ‘धमाल 4’ और ‘गोलमाल 5’ जैसी सीक्वल फिल्में कतार में हैं। इसी बीच सिनेमाघरों में शुक्रवार, 1 अगस्‍त को आ चुकी है- सन ऑफ सरदार 2। यह एक नो-ब्रेनर यानी दिमाग का शटर बंद करके देखी जाने वाली कॉमेडी फिल्‍म है। यह साल 2012 में आई अजय की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का स्टैंड अलोन सीक्वल है। इसका अजय के किरदार जस्सी रंधावा के अलावा पिछली फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। कहानी यूं है कि जस्सी रंधावा (अजय देवगन) की पत्नी डिंपल (नीरू बाजवा) लंदन में जॉब कर रही है, जबकि वह पंजाब में वीजा मिलने का इंतजार। एक दशक के बाद जस्सी को आखिरकार वीजा मिल जाता है, मगर जब वह डिंपल के पास पहुंचता है तो पता चलता है कि डिंपल किसी और के प्यार में है और वह जस्सी को तलाक देना चाहती है। इधर, एक दिन जस्सी पाकिस्तानी मूल की राबिया (मृणाल ठाकुर) से टकराता है, जिसका पति दानिश (चंकी पांडे) उसे छोड़कर भाग गया है। राबिया अपने परिवार जैसी टीम महविश (कुब्रा सैत), गुल (दीपक डोबरियाल) और सौतेली बेटी सबा (रोशनी वालिया) के साथ शादियों में नाचने-गाने का काम करती है। सबा, शहर के धाकड़ राजा संधू (रवि किशन) के बेटे गोगी (साहिल मेहता) से प्यार करती है। दोनों शादी करना चाहते हैं, मगर देशभक्त राजा को पाकिस्तानी और नाचने गाने वाले लोगों दोनों से नफरत है।

Continue Reading…


Latest Reviews

Image of scene from the film Pradhama Dhrishtya Kuttakkar
Pradhama Dhrishtya Kuttakkar

Thriller, Drama (Malayalam)

Follows a woman constable who joins the police force through appointment after the death of her… (more)

Image of scene from the film Ghamasaan
FCG Rating for the film Ghamasaan: 51/100
Ghamasaan

Thriller, Action (Hindi)

A cat-and-mouse tale set in the Hindi heartland, where male friendships and rivalries unveil homoerotic tensions.… (more)

Image of scene from the film Panchanama
Panchanama

Crime, Mystery (Telugu)

Police officer Jai Ram refuses to accept his brother Aadi's death as an accident. His investigation… (more)

Image of scene from the film Haiwaan
FCG Rating for the film Haiwaan: 35/100
Haiwaan

Crime, Thriller (Hindi)

A retired judge faces difficulty keeping his daughter safe from a convict he imprisoned. Later, when… (more)