4,241 Reviews ● 1,250 Films/Shows ● 58 Top Critics
35 Languages ● And Growing!

/images/members/Upma Singh.png

Upma Singh

Navbharat Times

Upma Singh is a journalist with 17 years of experience in the field of entertainment and feature journalism. She has worked with Amar Ujala and Dainik Bhaskar , leading national hindi newspapers before joining Navbharat Times. She is an assistant editor at Navbharat Times, Mumbai.

All reviews by Upma Singh

Image of scene from the film Jatadhara
Director:Venkat Kalyan
Cast:Sudheer Babu, Sonakshi Sinha, Shilpa Shirodkar, Divya Khossla, Indira Krishnan, Ravi Prakash, Naveen Neni, Rohit Pathak, Jhansi, Rajiv Kanakala

Jatadhara

Action, Horror, Thriller (Telugu)

डराती नहीं, दर्शकों को सताती हैं सोनाक्षी और शिल्पा

Fri, November 7 2025

देश में कई ऐसी जगहें हैं, जहां सुपरनैचरल ताकतों के होने की किवदंतियां मशहूर रही हैं। उन्हीं में से एक है केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर, जिसके एक बंद तहखाने का रहस्य आज भी लोगों को हैरान करता है। मान्यता है कि इस तहखाने में अपार धन-संपदा है, जिसकी रक्षा अलौकिक शक्तियां करती हैं और इसे जबरदस्ती खोलने की कोशिश करने पर विपदा का सामना करना पड़ता है। इसी लोककथा पर आधारित है, सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म ‘जटाधरा’, जो तेलुगू और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Single Salma
Director:Nachiket Samant
Cast:Huma Qureshi, Shreyas Talpade, Sunny Singh, Eleanor Williams, Kanwaljit Singh, Navni Parihar, Prabhat Kumar Lahiri, Nidhi Singh, Lauren Gottlieb, Sharon Drain
Writer:Ravi Kumar, Amina Khan

Single Salma

Comedy, Family (Hindi)

कंगना की 'क्वीन' जैसी दमदार तो नहीं, पर असरदार जरूर है हुमा कुरैशी की फिल्‍म

Sun, November 2 2025

हमारे समाज में लड़की तीस की हो जाए, तो घर-परिवार क्या, गांव-जवार, मुहल्ले-रिश्तेदार हर किसी को उसकी शादी की चिंता सताने लगती है। फुसफुसाहट तेज हो जाती है कि इतनी बड़ी उम्र की लड़की से कौन करेगा शादी? इसी रिलेटेबल विषय पर केंद्रित है, हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म ‘सिंगल सलमा’, जो लड़कियों के अस्तित्व से जुड़े कई और मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Regretting You
Director:Josh Boone
Cast:Mckenna Grace, Allison Williams, Dave Franco, Mason Thames, Willa Fitzgerald, Scott Eastwood, Clancy Brown, Sam Morelos, Ethan Costanilla, Luke Pierre Roness

Regretting You

Romance, Drama (English)

कन्फ्यूजन ज्यादा, इमोशन कम

Tue, October 28 2025

क्या हो जब आपको पता चले कि जिस पति, परिवार और अपनों के लिए आपने अपनी जिंदगी, सपनों, ख्वाहिशों को भुला दिया, जिन्हें खुद से हमेशा आगे रखा, वे ही आपको धोखा दे रहे हैं। रिश्तों की इस कश्मकश को दिखाती है, जोश बून निर्देशित फिल्म ‘रिग्रेटिंग यू’। अपनी चर्चित फिल्म ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ में ‘लव ऐंड लॉस’ यानी प्यार को खोने की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दिखाने वाले जोश बून की यह फिल्म टीनेएज लव स्टोरी के साथ-साथ एक एडल्ट रिलेशनशिप की जटिलताओं को उकेरती है, मगर वैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाती।

Continue Reading…


Image of scene from the film Tron: Ares
Director:Joachim Rønning
Cast:Jared Leto, Greta Lee, Evan Peters, Gillian Anderson, Jodie Turner-Smith, Jeff Bridges, Hasan Minhaj, Arturo Castro, Cameron Monaghan, Sarah Desjardins

Tron: Ares

Science Fiction, Adventure, Action (English)

भव्य विजुअल्स वाली बेजान कहानी

Sat, October 11 2025

AI के मानव जीवन में दखल के बाद के खतरों पर लगातार चर्चा जारी है। अब AI और इंसानों के उसी मुठभेड़ को पर्दे पर शानदार तरीके से लेकर आई है, साइंस फिक्शन फिल्म Tron: Ares, जो ‘ट्रॉन’ (1982) और ‘ट्रॉन लिगेसी’ (2010) के बाद इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। विजुअल अपील के मामले में यह यह बेहद शानदार फिल्‍म है, लेकिन कहानी के स्तर पर खोखली साबित होती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Search: The Naina Murder Case
Cast:Konkona Sen Sharma, Surya Sharma, Shiv Panditt, Dhruv Sehgal, Shraddha Das, Chaandsi, Sagar Deshmukh, Iravati Harshe

Search: The Naina Murder Case

Crime, Mystery (Hindi)

कोंकणा का दिखा दम, पर कहानी में रोमांच कम

Sat, October 11 2025

‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘मिथ्या’, ‘दुरंगा’, क्‍या आप जानते हैं कि रोहन सिप्पी के डायरेक्‍शन में बनीं इन सभी वेब सीरीज में एक कॉमन बात क्या है? ये सब किसी न किसी चर्चित वेब सीरीज का अडैप्टेशन हैं। अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए वह अपनी नई क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ लेकर आए हैं। यह साल 2007 में आए मशहूर डैनिश शो ‘द किलिंग’ का इंडियन रीमेक है। यह सीरीज एक लड़की नैना के रेप और मर्डर की गुत्थी सुलझाने पर आधारित है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Chainsaw Man - The Movie: Reze Arc
Director:Tatsuya Yoshihara
Cast:Kikunosuke Toya, Reina Ueda, Shiori Izawa, Tomori Kusunoki, Shogo Sakata, Fairouz Ai, Karin Takahashi, Natsuki Hanae, Yuuya Uchida, Maaya Uchida

Chainsaw Man - The Movie: Reze Arc

Animation, Action, Fantasy (Japanese)

ऐक्शन-एडवेंचर के साथ इमोशन का परफेक्ट तड़का

Sun, October 5 2025

हॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के बाद अब एक नए किस्म का सिनेमा बॉलीवुड को टक्कर देने सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है। यह नया फॉर्मेट है, जापान की धरती से पूरी दुनिया के Gen Z दर्शकों को अपने मोहपाश में बांधने वाला एनिमे। हाल ही आई एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर: इन्फिनिटी कैसल’ के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब इस शुक्रवार, एक नई एनिमे फिल्म ‘चेनसॉ मैन- द मूवी: रेज़े आर्क’ थिएटर में पहुंच चुकी है।

Continue Reading…


Image of scene from the film 13th
Director:Nishil Sheth
Cast:Gagan Dev Riar, Paresh Pahuja, Girija Oak, Pradnya Motghare, Abhishek Ranjan, Jai Kishan
Writer:Sameer Mishra

13th

Drama (Hindi)

सबक सॉलिड, मगर सीरीज साधारण

Thu, October 2 2025

गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय, बलिहारि गुरु आपनो गोविंद दियो बताय… एक बच्चे के जीवन में गुरु का क्या स्थान होता है, यह संत कबीर दास ने इस दोहे में बखूबी बता दिया था। वाकई एक सच्चा गुरु अपने शिष्य के जीवन की दिशा बदल सकता है। एक ऐसी ही गुरु-शिष्य की जोड़ी की कहानी पर बनी है, ‘13वीं: सम लेसन्स आर नॉट टॉट इन क्लासरूम्स’वेब सीरीज। जैसा कि शीर्षक से ही साफ है कि सारे सबक क्लासरूम में नहीं सिखाए जाते, यह सीरीज इंसान को डर, असुरक्षा, ईष्या, घमंड जैसी उन कमियों से निपटना सिखाती है जो किसी किताब से नहीं सीखा जा सकता।

Continue Reading…


Image of scene from the film The Trial S02
Cast:Kajol, Jisshu Sengupta, Kubbra Sait, Alyy Khan, Sheeba Chaddha, Sonali Kulkarni

The Trial S02

Drama, Crime, Mystery (Hindi)

Mon, September 22 2025

जानी-मानी अदाकारा काजोल की डेब्यू वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ का पहला सीजन काफी चर्चा में रहा था। अपने पति से धोखा खाने के बावजूद समाज में उसका हाथ थामकर खड़ी होने वाली पत्नी, अपनी बच्चियों को प्रोटेक्ट करने वाली एक मजबूत मां और वकालत की दुनिया में फिर से अपनी पहचान तलाशती वकील नोयोनिका सेनगुप्ता के रूप में काजोल को काफी पसंद गया था। अब इसका दूसरा सीजन आया है, लेकिन इस बार वो पहले वाला तेवर और रोमांच नदारद है। इस बार के कोर्ट केसेज जहां फीके हैं, वहीं राजनीति के मैदान में चलने वाली बयानबाजी भी खोखली मालूम देती है। चर्चित अमेरिकी सीरीज ‘द गुड वाइफ’ पर आधारित यह कहानी पिछली बार से ही आगे बढ़ती है, जहां नोयोनिका (काजोल) के ना चाहते हुए भी उसका पति राजीव (जिशु सेनगुप्ता) राजनीति में उतर जाता है। इस कारण उनके रिश्ते में तल्खी बनी रहती है, जिसका असर उनके बच्चों पर भी पड़ता है। उसकी जिंदगी में राजीव की विरोधी नेता नारायणी भोले (सोनाली कुलकर्णी) की भी एंट्री होती है, जो नोयोनिका की लाख कोशिशों के बावजूद उसके परिवार को राजनीति का दलदल में घसीट ही लेती है।

Continue Reading…


Latest Reviews

Image of scene from the film Pradhama Dhrishtya Kuttakkar
Pradhama Dhrishtya Kuttakkar

Thriller, Drama (Malayalam)

Follows a woman constable who joins the police force through appointment after the death of her… (more)

Image of scene from the film Ghamasaan
FCG Rating for the film Ghamasaan: 51/100
Ghamasaan

Thriller, Action (Hindi)

A cat-and-mouse tale set in the Hindi heartland, where male friendships and rivalries unveil homoerotic tensions.… (more)

Image of scene from the film Panchanama
Panchanama

Crime, Mystery (Telugu)

Police officer Jai Ram refuses to accept his brother Aadi's death as an accident. His investigation… (more)

Image of scene from the film Haiwaan
FCG Rating for the film Haiwaan: 35/100
Haiwaan

Crime, Thriller (Hindi)

A retired judge faces difficulty keeping his daughter safe from a convict he imprisoned. Later, when… (more)