
Upma Singh
Upma Singh is a journalist with 17 years of experience in the field of entertainment and feature journalism. She has worked with Amar Ujala and Dainik Bhaskar , leading national hindi newspapers before joining Navbharat Times. She is an assistant editor at Navbharat Times, Mumbai.
All reviews by Upma Singh

Mistry
Comedy, Mystery (Hindi)
मनोरंजन के पैमाने पर काम चलाऊ निकला ये 'मिस्त्री'
Sun, June 29 2025
ओटीटी प्लैटफॉर्म्स को अपने दर्शकों को पकड़कर रखने के लिए लगातार नया कॉन्टेंट लाना पड़ता है, मगर इतनी कहानियां कहां से आए? इसके लिए अच्छा तोड़ है रीमेक। दुनिया का कोई भी हिट शो उठाओ, उसके राइट्स लो और हिंदी में अडॉप्ट कर डालो और इस कड़ी में नया नाम है ‘मिस्त्री’। राम कपूर की मुख्य भूमिका वाली यह वेब सीरीज मशहूर अमेरिकन शो ‘मॉन्क’ का देसीकरण है। कहानी क्राइम विभाग से सस्पेंडेड एक ऐसे कमाल के जासूस अरमान मिस्त्री (राम कपूर) की है, जो केसेज सुलझाने में उस्ताद है। वह उन सुरागों को झट से पकड़ लेता है, जो दूसरे देख भी नहीं पाते। लेकिन वह गंदगी जरा भी बर्दाश्त नहीं कर पाता, किसी भी चीज को बेतरतीब नहीं देख पाता, क्योंकि वह ओसीडी यानी ऑब्सेसिव कंप्लसिव डिसॉर्डर से जूझ रहा है। ऐसे में, उसकी असिस्टेंट शरण्या (शिखा तलसानिया) हर वक्त सैनेटाइजर और टिश्यू पेपर लिए उसकी मदद के लिए तैयार रहती है। दरअसल, अरमान अपनी आंखों के सामने पत्नी सुष्मिता को बम ब्लास्ट में खोने के बाद से ओसीडी का शिकार हो गया। इस वजह से लोगों के बीच उसका बर्ताव सामान्य नहीं रहता, लेकिन उनके तेज दिमाग के चलते क्राइम विभाग की इंचार्ज और अरमान की पुरानी कलीग एसीपी सहमत सिद्दीकी (मोना सिंह) केसेज सुलझाने के लिए उसकी सेवाएं लेती रहती है। 30-35 मिनट के हर एपिसोड के दौरान अरमान एक केस क्रैक करता है, इसमें एक नेता, एक ड्रग डीलर, एक गजल गायक, एक बिजनेसमैन आदि से जुड़े केस सामने आते हैं।

Maa
Horror (Hindi)
Sat, June 28 2025
जब बच्चे पर आंच आती है, तो एक मां चंडी बन जाती है, इस विषय पर श्रीदेवी की ‘मॉम’ से लेकर रवीना टंडन की ‘मातृ’ जैसी फिल्में आ चुकी हैं, वहीं अब काजोल अपनी नई फिल्म ‘मां’ में भी ममत्व के इसी रूप को पर्दे पर उतार रही हैं। अंतर यह है कि ‘मॉम’ और ‘मातृ’ जहां रिवेंज ड्रामा थीं, ‘मां’ हॉरर जॉनर की फिल्म है, जिसमें एक मां अपनी बच्ची को दोइत्तो यानी राक्षस के चंगुल से बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देती है। कहानी कोलकाता के चंदरपुर से शुरू होती है, जहां मां काली की पूजा के बीच एक मां प्रसव पीड़ा से गुजर रही होती है। माहौल में टेंशन है, क्योंकि इस परिवार में जन्मी बेटियों को जंगल ले जाकर दोइत्तो (राक्षस) के सामने कुर्बानी देने की प्रथा है। इसलिए, उस दिन जन्मी बच्ची भी कुर्बान हो जाती है, जबकि उसका जुड़वा भाई शुभांकर (इंद्रनील सेनगुप्ता) इस खूनी रिवाज मानने वाले अपने पुरखों और गांव से दूर शहर जाकर पत्नी अंबिका (काजोल) और बेटी श्वेता (केरिन शर्मा) के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहा होता है। 12 वर्षीय श्वेता का गांव जाने का बहुत मन होता है, पर शुभांकर उसे उस जगह की परछाई से भी दूर रखता है। यहां तक कि पिता के गुजरने पर भी वह अकेला गांव जाता है।

Materialists
Romance, Drama, Comedy (English)
प्रेम त्रिकोण के बहाने भौतिकवाद पर कटाक्ष
Sat, June 14 2025
कहते हैं कि जोड़ियां आसमान में बनती हैं, मगर जब जमीं पर जीवनभर का रिश्ता जोड़ने यानी शादी की बात आती है, तो ज्यादा अहम क्या होना चाहिए? दिलों का तार जुड़ना या रूप-रंग, पढ़ाई-कमाई, उम्र-कद जैसी कैलकुलेशन? इस जटिल सवाल का बड़े ही सरल तरीके से पड़ताल करती है, डकोटा जॉनसन, क्रिस इवांस, पेड्रो पास्कल की बेहतरीन अदाकारी से सजी फिल्म ‘मटीरियलिस्ट्स’। कहानी एक स्मार्ट और महत्वाकांक्षी मैच मेकर लूसी (डकोटा जॉनसन) की है। अपने काम में बेहद माहिर लूसी का मानना है कि शादी एक डील है, जहां लड़के-लड़की की चेकलिस्ट का मैच होना ज्यादा मायने रखता है। इस चेकलिस्ट मिलान में अपनी काबिलियत की बदौलत वह 9 जोड़ों की शादी करवा चुकी है। लूसी का अपने लाइफ पार्टनर के लिए एक ही मापदंड है कि वह बेहिसाब पैसे वाला हो। उसे हैरी (पेड्रो पास्कल) के रूप में 12 मिलियन डॉलर के अपार्टमेंट में रहने वाला पैदाइशी रईस, साथ में सज्जन, स्मार्ट और छह फिट से भी लंबा, यानी मैचमेकिंग की दुनिया में यूनिकॉर्न बंदा मिल जाता है। पर एक झोल है।

Rana Naidu S02
Crime, Drama, Mystery (Hindi)
कहानी के झोल नहीं फिक्स कर पाया राणा नायडू
Sat, June 14 2025
बाहरवालों के लिए अमीरों के लफड़े फिक्स करने वाला नंबर वन फिक्सर, मगर परिवार के लिए जान छिड़कने वाला फैमिली मैन राणा नायडू एक बार फिर दर्शकों के बीच आ चुका है। ‘बाहुबली’ के भल्लालदेव यानी साउथ स्टार राणा दग्गुबाती की मुख्य भूमिका वाली सीरीज का पहला सीजन सेक्स सीन, गालियों और हिंसा की भरमार के लिए आलोचना झेलने के बावजूद स्टाइलिश एक्शन, थ्रिलर और फैमिली ड्रामा की वजह से पसंद किया गया था। लिहाजा मेकर्स अब उन्हीं मसालों के साथ ‘राणा नायडू’ का दूसरा सीजन लेकर आए हैं। सीरीज में इस बार भी जोरदार एक्शन, मारधाड़, हिंसा, बोल्ड सीन जैसे पुराने तड़कों के साथ सियासत, सिनेमा, क्रिकेट का कॉकटेल परोसा गया है। हालांकि, इन सारे मसालों के बावजूद मूल सामग्री यानी कहानी की मात्रा गड़बड़ाने के कारण सीरीज का स्वाद फीका रह गया है। अमेरिकी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘रे डोनोवन’ का देसी अवतार यानी अपना राणा नायडू (राणा दग्गुबाती), अब वह दूसरों की गंदगी साफ करने वाले फिक्सर के अपने पुराने धंधे को छोड़कर पूरी तरह फैमिली मैन बनने का फैसला करता है। हालांकि, वह ऐसा करने की सोच ही रहा होता है कि उसका अतीत रऊफ मिर्जा (अर्जुन रामपाल) का रूप धारण करके उसके सामने आ जाता है और उसके बेटे का किडनैप हो जाता है। जाहिर है राणा को वापस अपराध में उस दलदल में उतरना पड़ता है। इस चक्कर में उसकी मुठभेड़ होती है, काले धंधे करने वाले सफेदपोश रईस विराज ओबरॉय (रजत कपूर) से।

Housefull 5
Comedy, Crime, Mystery (Hindi)
सितारों की भरमार के बाद भी नहीं चमकी ये कमजोर कॉमिडी
Fri, June 6 2025
अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख और ऐसे करीब एक दर्जन और सितारे, अक्सर अपनी फिल्मों में स्टार पावर पर भरोसा करने वाले निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपनी चर्चित कॉमिडी फ्रैंचाइजी ‘हाउसफुल’ के 5वें संस्करण में स्टार्स की कतार लगा दी है। कॉमेडी के साथ-साथ इस बार मर्डर मिस्ट्री का छौंका भी लगाया है। उस पर रोमांच को दोगुना करने के लिए दो-दो क्लाइमैक्स (हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B) भी ले आए हैं। लेकिन इन सबके बावजूद वह यह भूल गए हैं कि आज के दौर में असल स्टार कहानी होती है। लिहाजा करीब डेढ़ दर्जन सितारों की मौजूदगी भी उनकी इस पुराने स्टाइल की कमजोर कहानी को चमकदार नहीं बना पाती। शायद, यही वजह है कि सुबह साढ़े 8 बजे के शो में जब मैं पहुंची तो वहां मेरे अलावा कोई और नहीं था और शो कैंसल करना पड़ा। किसी तरह, अगले शो में 7-8 लोग जुट गए तो फिल्म देखने का अवसर मिल पाया।

Karate Kid: Legends
Action, Adventure, Drama (English)
Sat, May 31 2025
बात करीब 40 साल पहले 1984 की है, जब कुंग फू-कराटे पर आधारित मार्शल आर्ट ड्रामा ‘द कराटे किड’ आई थी। देखते ही देखते यह दुनिया की ऐसी चहेती फ्रेंचाइज बन गई कि 1986, 1989 और 1994 में इसके तीन सीक्वल आए। फिर 2010 में जैकी चैन को मुख्य भूमिका में लेकर इसे रीबूट किया गया, तो टीवी सीरीज ‘कोबरा काई’ भी बनी। वहीं, अब इसकी छठी पेशकश ‘कराटे किड: लेजेंड्स’ सिनेमाघरों में पहुंची है। जाहिर है, ऐसी कामयाब फ्रेंचाइजी से ऊंची उम्मीदें होना स्वाभाविक है, मगर अफसोस कि देखे-दिखाए फॉर्मूले के चलते यह फिल्म अपने टाइटल की तरह ‘लेजेंड’ बनने से काफी दूर रह गई है। जोनाथन एंथविसल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी है, बीजिंग के एक युवा ली फोंग (बेन वांग) की। ली, मिस्टर हान (जैकी चैन) के कुंग-फू स्कूल का स्टार स्टूडेंट है, लेकिन उसकी डॉक्टर मां नहीं चाहती कि ली मार्शल आर्ट से कोई रिश्ता रखे। असल में, एक फाइट में वह अपने कुंग-फू चैंपियन बड़े बेटे को खो चुकी है, इसलिए ली को इससे दूर रखने के लिए न्यूयॉर्क में नई जिंदगी शुरू करती है।

Kankhajura
Drama, Crime (Hindi)
Sat, May 31 2025
कनखजूरा, एक ऐसा रेंगने वाला लिजलिजा जीव है, जो देखने में बेहद कमजोर लगता है। लेकिन एक बार वो आपसे चिपक जाए या कान में घुस जाए तो खून की एक-एक बूंद तक निचोड़ सकता है। एक ऐसी ही प्रकृति वाले इंसान की रोचक दास्तान है, वेब सीरीज ‘कनखजूरा’। एक्टर रोशन मैथ्यू की शानदार परफॉर्मेंस से सजी यह सीरीज एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो आपको सही-गलत के खेल में ऐसा उलझाती है कि आप आखिर तक उससे नहीं निकल पाते। यह इजराइली शो ‘मैग पाई’ की यह हिंदी रीमेक है। कहानी में दो भाई आशु (रोशन मैथ्यू) और मैक्स (मोहित रैना) हैं। आशु एक मर्डर केस में 14 साल जेल में सजा काटने के बाद बाहर आता है, तो मैक्स उसे खुशी-खुशी लेने आता है। वह आशु को बताता है कि जल्द ही वह अपने बचपन के दोस्तों और पार्टनर्स पेद्रो (निनाद कामत) और शारदुल (महेश शेट्टी) के साथ मिलकर गोवा की सबसे बड़ी और हाई-फाई सोसायटी डेवलप करने जा रहा है, जो उसका ड्रीम प्रॉजेक्ट है।

Criminal Justice: A Family Matter
Crime, Mystery, Drama (Hindi)
रोमांचक कोर्ट-रूम ड्रामा में चमके पंकज और सुरवीन
Thu, May 29 2025
कोर्ट-कचहरी से यूं तो आम आदमी दूर ही रहना पसंद करता है, मगर इंसाफ के इस गलियारे की कहानियां अगर ढंग से कही जाए, तो लोग बड़े चाव से देखते-सुनते हैं। यही वजह है कि OTT पर लीगल सिस्टम पर आधारित ‘इलीगल’, ‘मामला लीगल है’, ‘गिल्टी माइंड्स’ जैसी वेब सीरीज काफी पसंद की गई। लेकिन इन सबमें बाजी मारी ‘क्रिमिनल जस्टिस’ ने। पंकज त्रिपाठी स्टारर यह कोर्टरूम ड्रामा उन चंद कामयाब शोज में से है, जो चौथे सीजन तक पहुंचा है। इससे पहले यह कमाल सिर्फ ‘गुल्लक’ ही कर पाई है। अब अपने चौथे सीजन ‘क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर’ में भी वकील माधव मिश्रा (पंकज त्रिपाठी) एक ऐसा जटिल हाई प्रोफाइल केस लड़ते हैं, जो ना केवल अंत तक बांधे रखता है, बल्कि इमोशनल भी करता है।
Latest Reviews




Masthishka Maranam
Comedy, Thriller, Science Fiction (Malayalam)
Centred on a grieving father who navigates a virtual reality memory game in an attempt to… (more)

Psycho Saiyaan
Drama (Hindi)
Kartik Pandey, a poetic student in Ujjain, becomes obsessed with Charu, convinced she is his destiny.… (more)