4,241 Reviews ● 1,250 Films/Shows ● 58 Top Critics
35 Languages ● And Growing!

/images/members/Upma Singh.png

Upma Singh

Navbharat Times

Upma Singh is a journalist with 17 years of experience in the field of entertainment and feature journalism. She has worked with Amar Ujala and Dainik Bhaskar , leading national hindi newspapers before joining Navbharat Times. She is an assistant editor at Navbharat Times, Mumbai.

All reviews by Upma Singh

Image of scene from the film The Devil Wears Prada 2
Director:David Frankel
Cast:Meryl Streep, Anne Hathaway, Emily Blunt, Stanley Tucci, Kenneth Branagh, Justin Theroux, Simone Ashley, Lucy Liu, Tracie Thoms, Tibor Feldman
Writer:Aline Brosh McKenna

The Devil Wears Prada 2

Comedy, Drama (English)

Sat, May 2 2026

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, पुराने-आइकॉनिक फिल्मों के सीक्वल लाने का दौर इन दिनों दोनों ही जगह जोरशोर से चल रहा है। हालांकि, दर्शकों की यादों का हिस्सा रहीं यादगार फिल्मों के रुतबे को गिनती के ही सीक्वल कायम रख पाते हैं। इस मामले में मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे स्टारर बेहद पॉपुलर फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा’ का सीक्वल मूल फिल्म के कद को भले नहीं छू पाता, लेकिन अतीत के नॉस्टैल्जिया और आज की मीडिया जगत की चुनौतियों के सुंदर मेल के कारण मनोरंजन की कसौटी पर खरा उतरता है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Glory
Director:Karan Anshuman, Kanishk Verma
Cast:Divyendu Sharma, Pulkit Samrat, Suvinder Vicky, Sayani Gupta, Ashutosh Rana, Jannat Zubair Rahmani, Sikandar Kher, Vishal Vashishtha, Kunal Thakur, Kashmira Pardesi

Glory

Drama, Mystery, Action & Adventure (Hindi)

ग्लोरी नसीब होने से रह गई दूरी

Sat, May 2 2026

OTT पर खेल की पृष्ठभूमि पर कम ही शोज आए हैं। ऐसे में, क्रिकेट और मैच फिक्सिंग पर एमी नॉमिनेटेड सीरीज ‘इनसाइड एज’ बनाने वाले फिल्मकार करण अंशुमान अब नई सीरीज ‘ग्लोरी’ के साथ बॉक्सिंग रिंग में उतरे हैं। हालांकि, यहां जितने मुक्के रिंग में चलते हैं, उससे कहीं ज्यादा चाकू-छुरी, बम-धमाके उसके बाहर होते हैं, क्योंकि असल में यह सीरीज बॉक्सिंग के इर्द-गिर्द बुनी गई एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है। 50-55 मिनट के 7 एपिसोड की यह सीरीज दिखाती है कि एक इंसान अपने सपने और महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए किस हद तक जा सकता है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Ginny Wedss Sunny 2
Director:Prashant Jha
Cast:Avinash Tiwary, Medha Shankr, Govind Namdeo, Lillete Dubey, Vishwanath Chatterjee, Sudhir Pandey, Nayani Dixit, Gopi Bhalla, Rohit Chaudhary
Writer:Prashant Jha

Ginny Wedss Sunny 2

Romance, Comedy, Drama (Hindi)

सीन इतने मनोरंजक नहीं है कि आपको गुदगुदा सकें। ओवरऑल फिल्म खींची हुई लगती है।

Sat, April 25 2026

हिंदुस्तानी समाज में शादी जितनी जरूरी मानी जाती है, इस रिश्ते में मन का मीत मिलना उतना ही जटिल भी होता है। शादी के इसी उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते को हल्के-फुल्के ढंग से दिखाने की कोशिश है फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’, जो साल 2020 में फिल्‍म का स्‍प‍िरिचुअल सीक्‍वल है। तब फिल्‍म में विक्रांत मैसी और यामी गौतम थे। इस बार अविनाश तिवारी और ‘12वीं फेल’ फेम मेधा शंकर हैं। यह भी कम दिलचस्‍प नहीं है कि 6 साल पहले आई पहली फिल्म ने कोई खास वाहवाही नहीं बटोरी थी, लेकिन बावजूद इसके मेकर्स ने इसका सीक्वल सिनेमाघरों में लाने की हिम्मत दिखाई है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Maamla Legal Hai S02
Cast:Ravi Kishan, Nidhi Bisht, Anant Joshi

Maamla Legal Hai S02

Comedy, Drama (Hindi)

राहुल पांडे निर्देशित यह सीरीज जजेज चैंबर यानी रवि किशन वाले ट्रैक में प्रभावित करती है, जबकि वकीलों के चैंबर वाले मोर्चे पर इस बार कमजोर पड़ जाती है।

Fri, April 3 2026

कोर्ट-कचहरी की दुनिया के अजब-गजब केस, काले कोट वाले वकील, उनके साम, दाम, दंड, भेद वाले दांव-पेंच, और ढेर सारा ड्रामा। साल 2024 में वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ ने इन सारे तत्‍वों को एकसाथ पिरोकर दर्शकों का खूब दिल जीता था। इसलिए, पटपड़गंज सेशन कोर्ट और उसके अतरंगी किरदारों की ये कहानी अपने दूसरे सीजन में बढ़ चली है। चूंकि, इस बार कहानी के मुख्य किरदार विशेश्वर दयाल उर्फ वीडी त्यागी (रवि किशन) वकील का काला कोट उतारकर, कोर्ट के प्रमुख जिला जज की कुर्सी पर विराजमान हो चुके हैं, तो सीरीज भी जज साहब की जिम्मेदारियों, चुनौतियों और दुविधाओं पर ज्यादा फोकस करती है। इस कारण वकीलों की जद्दोजहद और कोर्ट रूम में गरमागरम जिरह वाला पहलू इस बार थोड़ा कमजोर रह गया है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Chiraiya
Director:Shashant Shah
Cast:Divya Dutta, Sanjay Mishra, Prasanna Bisht, Siddharth Shaw, Faisal Rashid, Tinnu Anand, Sarita Joshi
Writer:Divy Nidhi Sharma

Chiraiya

Drama (Hindi)

चहकती नहीं चोट करती है ये 'चिरैया' यह सीरीज मैरिटल रेप जैसे संवेदनशील विषय को सख्ती से उठाती है।

Mon, March 23 2026

क्या शादी वो लाइसेंस है, जिसके बाद पति अपनी पत्नी के साथ कुछ भी कर सकता है? क्या सात फेरों के दौरान पति को तन, मन, धन अपर्ण करने वाली स्त्री की ‘ना’ का कोई अर्थ होता है? क्या शादी के रिश्ते में भी ‘कंसेंट’ के कोई मायने हैं? वेब सीरीज ‘चिरैया’ कुछ ऐसे ही जरूरी सवाल पूछती है। JioHotstar पर 20 मार्च को रिलीज यह सीरीज मैरिटल रेप जैसे ऐसे गंभीर विषय पर आधारित है, जिसे ना समाज गलत मानता है, ना कानून गुनाह।

Continue Reading…


Image of scene from the film Hello Bachhon
Director:Pratish Mehta
Cast:Vineet Kumar Singh, Vikram Kochhar, Girija Oak
Writer:Abhishek Yadav, Ankit Yadav

Hello Bachhon

Drama (Hindi)

Sat, March 7 2026

‘शिक्षा हर बच्चे का हक है। उसकी आर्थिक स्थिति उसके पढ़ने, कुछ बनने के सपने के आड़े नहीं आनी चाहिए।’ इस नेक सोच से एजुकेशन टेक्नॉलजी की दुनिया में क्रांति लाने वाले बच्चों के चहेते टीचर अलख पांडे और उनके सपने, संघर्ष और सफलता की कहानी है वेब सीरीज ‘हैलो बच्चों’। वैसे, अलख पांडे और उनके ऑनलाइन कोचिंग संस्थान के सफरनामे पर पहले भी एक सीरीज ‘फिजिक्स वाला’ बन चुकी है, लेकिन ‘हैलो बच्चों’ अलख पांडे के साथ-साथ उन बच्चों की कहानी भी दिखाती है, जिसकी जिंदगी इस एक टीचर ने बदल दी। कहानी फिजिक्स वाला की नींव रखने वाले अलख पांडे (विनीत कुमार सिंह) और उनके साथ प्रतीक माहेश्वरी (विक्रम कोचर) के संस्थान के विस्तार के लिए फंड जुटाने की जद्दोजहद से शुरू होती है। कम की तंगी के चलते इंस्टिट्यूट अपना नेटवर्क सिस्टम अपग्रेड न कर पाने से लेकर अच्छे टीचर्स को गंवाने की चुनौतियों से जूझ रहा होता है। इन्वेस्टर फंड देने को राजी भी हो जाते हैं, मगर ज्यादा मुनाफे के लिए कोर्स की फीस बढ़ाने की मांग करते हैं, जिस पर अलख कतई राजी नहीं होता, क्योंकि उसका तो उद्देश्य ही हर बच्चे को सस्ती शिक्षा उपलब्ध कराना है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Accused
Director:Anubhuti Kashyap
Cast:Konkona Sen Sharma, Pratibha Ranta, Aditya Nanda, Sukant Goel, Sanjeeta Bhattacharya, Anuj Sachdeva, Mashhoor Amrohi, Monica Mahendru, Kallirroi Tziafeta
Writer:Sima Agarwal, Yash Keshwani

Accused

Thriller, Mystery, Drama (Hindi)

निर्देशक अनुभूति कश्यप की कहानी पर पकड़ दिखती है, जिसके चलते फिल्म बांधे रखती है।

Sat, February 28 2026

कुछ साल पहले वर्कप्लेस पर ताकतवर पदों पर बैठे लोगों द्वारा महिला कर्मियों के भयावह शोषण के खिलाफ शुरू हुए #MeToo मूवमेंट ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था। लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते हैं और #MeToo मूवमेंट के इन्हीं तमाम पहलुओं को एक रोचक अंदाज में दिखाती है, अनुभूति कश्यप के डायरेक्‍शन में बनी फिल्म ‘एक्यूज्ड’। OTT प्‍लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज इस फिल्‍म में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा लीड रोल में हैं। मानना पड़ेगा कि दोनों की जुगलबंदी तारीफ के काबिल है। कहानी लंदन की एक बेहद काबिल और कामयाब सर्जन डॉ. गीतिका (कोंकणा सेन शर्मा) की है, जो अपनी पार्टनर डॉक्टर मीरा (प्रतिभा रांटा) के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है। महत्वाकांक्षी गीतिका अपने जॉब में भी कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही है और जल्द ही अस्‍पताल की डीन बनने वाली है। लेकिन तभी उसके खिलाफ लगे यौन दुराचार के आरोप सामने आते हैं। यह आरोप उसकी निजी और कामकाजी, दोनों ही जिंदगी को तबाह कर देते हैं।

Continue Reading…


Image of scene from the film Kohrra 2
Cast:Barun Sobti, Mona Singh

Kohrra 2

Crime, Drama (Hindi)

Sat, February 14 2026

पर्दे पर मर्डर मिस्ट्री की बहुत कम ऐसी कहानियां होती हैं, जहां कुछ वक्त के बाद आपका ध्यान, खूनी कौन था? खून किसने किया‌? यह सोचने के बजाय किरदारों की जिंदगी, उनके दुख, उलझनों और जटिलताओं में रम जाए। वेब सीरीज ‘कोहरा’ की यही खासियत है कि इसमें सिर्फ अपराध ही नहीं, हर किरदार की जिंदगी और रिश्तों पर पड़ी धुंध भी धीरे-धीरे छंटती है। इसी के कारण ठेठ पंजाब की पृष्ठभूमि में रचा-बसा यह पुलिसिया इन्वेस्टिगेटिव क्राइम ड्रामा का पहला सीजन खूब पसंद किया गया था। अब इसका दूसरा सीजन ‘कोहरा 2’ आया है, जिसमें इन्हीं मूल एलिमेंट्स के बीच गुनाह की एक नई गुत्थी सुलझाई जाती है।

Continue Reading…


Latest Reviews

Image of scene from the film Pradhama Dhrishtya Kuttakkar
Pradhama Dhrishtya Kuttakkar

Thriller, Drama (Malayalam)

Follows a woman constable who joins the police force through appointment after the death of her… (more)

Image of scene from the film Ghamasaan
FCG Rating for the film Ghamasaan: 51/100
Ghamasaan

Thriller, Action (Hindi)

A cat-and-mouse tale set in the Hindi heartland, where male friendships and rivalries unveil homoerotic tensions.… (more)

Image of scene from the film Panchanama
Panchanama

Crime, Mystery (Telugu)

Police officer Jai Ram refuses to accept his brother Aadi's death as an accident. His investigation… (more)

Image of scene from the film Haiwaan
FCG Rating for the film Haiwaan: 35/100
Haiwaan

Crime, Thriller (Hindi)

A retired judge faces difficulty keeping his daughter safe from a convict he imprisoned. Later, when… (more)