4,241 Reviews ● 1,250 Films/Shows ● 58 Top Critics
35 Languages ● And Growing!

/images/members/Upma Singh.png

Upma Singh

Navbharat Times

Upma Singh is a journalist with 17 years of experience in the field of entertainment and feature journalism. She has worked with Amar Ujala and Dainik Bhaskar , leading national hindi newspapers before joining Navbharat Times. She is an assistant editor at Navbharat Times, Mumbai.

All reviews by Upma Singh

Image of scene from the film Toy Story 5
Director:Andrew Stanton
Cast:Tom Hanks, Tim Allen, Joan Cusack, Greta Lee, Conan O'Brien, Craig Robinson, Shelby Rabara, Tony Hale, Scarlett Spears, Jay Hernandez

Toy Story 5

Animation, Family, Comedy, Adventure (English)

Fri, June 19 2026

इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस युग में बच्चों को मोबाइल या स्क्रीन से दूर रखना आज हर माता-पिता के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। बच्चे खेल और खिलौने छोड़कर इंटरनेट की वर्चुअल दुनिया में गुम होते जा रहे हैं। इसी मौजू विषय को मनोरंजक अंदाज में दिखाती है ‘टॉय स्टोरी 5’, जो दुनियाभर के बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन फिल्म है। करीब 30 साल पहले 1995 में शुरू हुई ‘टॉय स्टोरी’ ऐसी कामयाब फ्रेंचाइजी रही है, जो बच्चों के साथ उनके माता-पिता को भी लुभाती रही है। अब शुक्रवार 19 जून 2026 को ‘टॉय स्टोरी’ की पांचवी कड़ी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि, यह पहले जैसा प्रभाव नहीं छोड़ती, लेकिन बच्चों को मनोरंजन के साथ अच्छा सबक जरूर देती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Cocktail 2
Director:Homi Adajania
Cast:Shahid Kapoor, Kriti Sanon, Rashmika Mandanna, Rohit Saraf, Dimple Kapadia, Arjun Rampal, Ishita Dutta, Sanjay Dutt
Writer:Luv Ranjan

Cocktail 2

Romance, Comedy (Hindi)

Fri, June 19 2026

‘प्यार जब नया होता है तो एक्साइटिंग होता है, जबकि पुराना प्यार उस फटी हुई टी-शर्ट की तरह होता है, जिसमें रात को सोते हुए हम कंफर्ट महसूस करते हैं।’ शाहिद कपूर के किरदार कुणाल का यह एक डायलॉग डायरेक्टर होमी अदजानिया की नई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का सार है। लेकिन इस एक बात को कहने के लिए उन्होंने ढाई घंटे का साधारण और कंफ्यूजिंग सा प्रेम त्रिकोण बुना है। इसमें ग्लैमर तो भरपूर है, लेकिन यह गहराई से कोसों दूर है। होमी अदजानिया ने साल 2012 में ‘कॉकटेल’ बनाई थी। तब फिल्‍म में दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान थे। दीपिका के निभाए किरदार वेरोनिका को आज भी याद किया जाता है। डायना पेंटी की पहचान आज 14 साल बाद भी इस फिल्म की मीरा के तौर पर होती है, लेकिन अब इसके स्पिरिचुअल सीक्वल (कहानी नई, अंदाज वही) ‘कॉकटेल 2’ में ना तो वह पुरानी वाली खुशबू है, और ना ही वह नशा।

Continue Reading…


Image of scene from the film Main Vaapas Aaunga
Director:Imtiaz Ali
Cast:Vedang Raina, Sharvari, Diljit Dosanjh, Naseeruddin Shah, Danish Pandor, Anjana Sukhani, Rajat Kapoor, Sanjay Suri, Manish Chaudhary, Vinod Nagpal
Writer:Imtiaz Ali, Nayanika Mahtani

Main Vaapas Aaunga

Romance, Drama (Hindi)

नसीरुद्दीन शाह की दमदार परफॉर्मेंस से आखिरी गेंद पर जीते इम्तियाज

Fri, June 12 2026

इश्क की ज्यादातर अमर कहानियां अधूरी ही रही हैं। रोमियो-जूलियट, लैला-मजनू, हीर-रांझा और इन कहानियों पर सिनेमाकारों ने खूब दिल भी हारा है। उन्हें पर्दे पर भी खूब उतारा है। अब इसी कड़ी में अधूरे प्यार की एक भावुक कहानी है इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’। अपनी फिल्मों में प्यार के अलग-अलग रंग बिखरने वाले इम्तियाज अली ने इस बार भारतीय इतिहास के सबसे दर्दनाक अध्याय रहे विभाजन की पृष्ठभूमि चुनी है, जिसके बहाने उन्होंने इस प्रेम कहानी में जंग, विस्थापन, अलगाव के दर्द को भी पिरो दिया है। ‘लव आज कल’ के अंदाज में अतीत और वर्तमान में घूमती यह कहानी है, इशर सिंह ग्रेवाल उर्फ कीनू (नसीरुद्दीन शाह) की। 95 साल के ग्रेवाल साहब दुनिया को अलविदा कहने की कगार पर हैं, पर जाना उन्हें पाकिस्तान के सरगोधा है, क्योंकि यह कीनू (वेदांग रैना) वहीं पैदा हुआ, जवान हुआ, इश्क में पड़ा। इसलिए, डिमेंशिया के कारण यादद्दाश्त के धोखा देने के बावजूद उन्हें याद है तो बस अपना प्यार अफसाना उर्फ जिया (शर्वरी वाघ)।

Continue Reading…


Image of scene from the film Gullak S05
Cast:Jameel Khan, Geetanjali Kulkarni, Harsh Mayar, Shivankit Singh Parihar, Sunita Rajwar, Anant Joshi

Gullak S05

Comedy, Drama, Family (Hindi)

मनोरंजन के मामले में यह सीजन अपनी पुरानी लकीर पार नहीं कर पाता

Sat, June 6 2026

ओवर द टॉप कॉन्टेंट का दावा करने वाले OTT पर ‘गुल्लक’ एक ऐसी खास सीरीज रही है, जिसने छोटे शहर के आम मिडिल क्लास परिवार के सीधे-सच्चे, खट्ठे-मीठे किस्से सुनाकर दर्शकों के दिलों में परमानेंट निवास बना लिया। अपने पांचवें सीजन में भी यह सीरीज आपको मिश्रा परिवार की जिंदगी के उन्हीं रोजमर्रा के छोटे-छोटे पलों, बदलावों और चुनौतियों से सहज तरीके से रूबरू करवाती है। इस बार 30-30 मिनट के 7 एपिसोड हैं। यह सीजन वेब सीरीज की दुनिया में फैंस के इस दुलारे शो के लिए इसलिए भी खास है कि कास्‍ट में बड़ा बदलाव है। मिश्रा जी के बड़े बेटे अन्‍नू के रोल में अनंत वी. जोशी की एंट्री हुई है, उन्‍होंने वैभव राज गुप्ता को रिप्‍लेस किया है। शो के सबसे पॉपुलर और मुख्‍य किरदार में इस तरह का बदलाव अब से पहले देखने को नहीं मिला था। जाहिर है अनंत के हिस्‍से एक बड़ी चुनौती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Maa Behen
Director:Suresh Triveni
Cast:Madhuri Dixit, Triptii Dimri, Ravi Kishan, Dharna Durga, Jatin Sarna, Geetanjali Kulkarni, Arunoday Singh, Shardul Bhardwaj

Maa Behen

Comedy, Thriller (Hindi)

भसड़दार, मजेदार और असरदार हैं ये 'मां बहन'

Thu, June 4 2026

हमारे समाज में औरतों का चरित्र अक्सर उनके कपड़ों की साइज से तौला जाता है। जितने छोटे कपड़े, उतनी चरित्रहीन औरत। मर्दों को भी ऐसी औरतों के साथ कुछ भी करने-कहने का लाइसेंस मिल जाता है। आखिर कौन उनकी बात पर यकीन करेगा कि उनके साथ गलत हुआ? लोग तो यही कहेंगे ना कि इनके लक्षण ही ऐसे हैं, उसने खुद ही उकसाया होगा, फंसाया होगा। डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी की फिल्म ‘मां बहन’ समाज के इसी संकुचित सोच पर मनोरंजन की भारी-भरकम पोटली से जोरदार प्रहार की कोशिश करती है। फिल्‍म सीधे OTT प्‍लेटफॉर्म Netflix पर गुरुवार, 04 जून 2026 को रिलीज हुई है। फिल्‍म की कहानी के केंद्र में है आदर्श कॉलोनी की एक हॉट सिंगल मां रेखा (माधुरी दीक्षित) और उसकी दो बेटियां जया (तृप्ति डिमरी) और सुषमा (धारणा दुर्गा)। स्लीवलेस ब्लाउज पहनने वाली रेखा की खुद की बेटी भी उस पर उंगली उठाती है, मोहल्ले वालों का खैर कहना ही क्या! बला की खूबसूरत रेखा जब पहली बार स्लीवलेस ब्लाउज पहने अपने पति के साथ इस मोहल्ले में दाखिल हुई थी, तभी से सब उसे करैक्टर सर्टिफिकेट बांटने लगे थे। फिर पति के मौत के बाद तो अफवाहें यहां तक फैली कि खुद उसी ने अपने पति को मारकर अपने गेंदे के फूलों के नीचे गाड़ दिया है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Kartavya
Director:Pulkit
Cast:Saif Ali Khan, Rasika Dugal, Sanjay Mishra, Saurabh Dwivedi, Zakir Hussain, Manish Chaudhary, Durgesh Kumar
Writer:Pulkit

Kartavya

Crime, Drama, Thriller (Hindi)

विलेन के इतने महत्वपूर्ण किरदार में सौरभ द्विवेदी जैसे नौसिखिया को कास्ट करने की मजबूरी पुलकित ही जानें, मगर सौरभ फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी साबित होते हैं।

Fri, May 15 2026

‘करम करते हैं, धरम छूटता है। धरम निभाने जाते हैं, करम छूटता है। कर्तव्य तक तो बात पहुंच ही नहीं पाती।’ सैफ अली खान की नई फिल्म ‘कर्तव्य’ का यह डायलॉग इसके राइटर-डायरेक्टर पुलकित पर ज्यादा लागू होता है, क्योंकि फिल्म के मुख्य किरदार की तरह वह खुद करम-धरम की दुविधा में फंसे नजर आते हैं। फिल्म में वह ऑनर किलिंग, फर्जी बाबाओं के काले सच, उनके प्रति लोगों की अंधभक्ति, बाल यौन शोषण जैसे गंभीर मुद्दे उठाते तो हैं, लेकिन इन संवेदनशील मुद्दों की तह में जाने की बजाय जल्द ही पतली गली पकड़कर उन्हें बस छूकर निकल लेते हैं।

Continue Reading…


Image of scene from the film Daadi Ki Shaadi
Director:Ashish R. Mohan
Cast:Kapil Sharma, Neetu Singh, Sadia Khateeb, Riddhima Kapoor Sahni, R. Sarathkumar, Yograj Singh, Deepak Dutta, Tejaswini Kolhapure, Jitender Hooda, Aditi Mittal

Daadi Ki Shaadi

Comedy, Drama, Family (Hindi)

'बागबान' नहीं बन पाई नीतू कपूर की 'दादी की शादी'

Fri, May 8 2026

माता-पिता अपने बच्चों को तन, मन, धन से सींचकर बड़ा करते हैं, लेकिन बड़े होने के बाद उन्हीं बच्चों के पास अपने बूढ़े पैरंट्स के लिए प्यार, सम्मान तो छोड़िए वक्त तक नहीं रहता। इस भावुक विषय पर अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बागबान’ आज भी याद की जाती है। अब इसी संवेदनशील कहानी को कॉमेडी की चाशनी में लपेटकर लाए हैं कॉमेडियन कपिल शर्मा। देखा जाए तो उन्होंने एक समसामयिक संदेश वाली साफ सुथरी फैमिली एंटरटेनर बनाने की अच्छी कोशिश की है, लेकिन कई जगह बेतुके ह्यूमर के कारण फिल्म के इमोशन कमजोर पड़ जाते हैं। इस फिल्‍म से ऋष‍ि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्ध‍िमा कपूर साहनी ने एक्‍ट‍िंग में डेब्‍यू किया है। यह फिल्म शुक्रवार, 8 मई को मदर्स डे पर रिलीज हुई है। कहानी के केंद्र में भी एक मां है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Krishnavatar Part 1: Hridayam
Director:Hardik Gajjar
Cast:Siddharth Gupta, Sushmitha Bhat, Sanskruti Jayana, Nivaashiyni Krishnan, J. Karthik, Smrithi Srikanth, Jackie Shroff
Writer:Hardik Gajjar, Raam Mori, Prakash R. Kapadia

Krishnavatar Part 1: Hridayam

Adventure, Romance, Drama (Hindi)

मनमोहक है सत्यभामा के प्रेम में पगी यह कृष्ण लीला

Thu, May 7 2026

बॉलीवुड में इन दिनों रामायण और महाभारत जैसी पौराणिक कथाओं को पर्दे पर उतारने की ओर एक विशेष रुचि दिख रही है। श्रीराम पर जहां प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’ आई, वहीं अब रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ भी स्टारकास्‍ट और महाबजट को लेकर खूब सुर्खियों में है। वहीं, इस बीच श्रीकृष्ण लीला पर नए कलाकारों वाली फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 (हृदयम)’ ने बिना ज्यादा हो-हल्ला के स्क्रीन पर दस्तक दी है, जो दर्शकों को भक्ति भाव में भिगोने के साथ एक मनमोहक सिनेमैटिक एक्‍सपीरियंस भी देती है।

Continue Reading…


Latest Reviews

Image of scene from the film Pradhama Dhrishtya Kuttakkar
Pradhama Dhrishtya Kuttakkar

Thriller, Drama (Malayalam)

Follows a woman constable who joins the police force through appointment after the death of her… (more)

Image of scene from the film Ghamasaan
FCG Rating for the film Ghamasaan: 51/100
Ghamasaan

Thriller, Action (Hindi)

A cat-and-mouse tale set in the Hindi heartland, where male friendships and rivalries unveil homoerotic tensions.… (more)

Image of scene from the film Panchanama
Panchanama

Crime, Mystery (Telugu)

Police officer Jai Ram refuses to accept his brother Aadi's death as an accident. His investigation… (more)

Image of scene from the film Haiwaan
FCG Rating for the film Haiwaan: 35/100
Haiwaan

Crime, Thriller (Hindi)

A retired judge faces difficulty keeping his daughter safe from a convict he imprisoned. Later, when… (more)