4,241 Reviews ● 1,250 Films/Shows ● 58 Top Critics
35 Languages ● And Growing!

/images/members/Upma Singh.png

Upma Singh

Navbharat Times

Upma Singh is a journalist with 17 years of experience in the field of entertainment and feature journalism. She has worked with Amar Ujala and Dainik Bhaskar , leading national hindi newspapers before joining Navbharat Times. She is an assistant editor at Navbharat Times, Mumbai.

All reviews by Upma Singh

Image of scene from the film Spider-Man: Brand New Day
Director:Destin Daniel Cretton
Cast:Tom Holland, Zendaya, Sadie Sink, Jacob Batalon, Jon Bernthal, Tramell Tillman, Michael Mando, Mark Ruffalo, Liza Colón-Zayas, Marvin Jones III
Writer:Erik Sommers, Chris McKenna

Spider-Man: Brand New Day

Science Fiction, Action, Adventure (English)

Fri, July 31 2026

‘फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो’ के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके चाहने वालों की उत्सुकता चरम पर पहुंच जाती है। इसका अंदाजा इस विश्व विख्यात फ्रैंचाइजी की ब्लॉकबस्टर पिछली कड़ी ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ की करीब 2 अरब डॉलर की रिकॉर्ड कमाई से लगाया जा सकता है। ऐसे में, ‘नो वे होम’ में अपनों को खो चुके स्पाइडर-मैन यानी पीटर पार्कर का आगे का सफर कैसा होगा, यह हर कोई जानना चाहता था और ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ उन्हीं सवालों का जवाब है। करीब 5 साल इंतजार के बाद पीटर पार्कर की बड़े पर्दे पर वापसी हुई है। भारत में मार्वल स्टूडियोज और सोनी पिक्चर्स की यह फिल्‍म बाकी दुनिया से एक दिन पहले 30 जुलाई 2026 को ही रिलीज हो गई है।

Continue Reading…


Image of scene from the film The India Story
Director:Chettan D K
Cast:Kajal Aggarwal, Shreyas Talpade, Murali Sharma, Manish Wadhwa, Sham Mashalkar, Kamlesh Sawant, Trisha Sarda, Atul Tiwari
Writer:Sagar B Shinde

The India Story

Drama, Thriller (Hindi)

दमदार मुद्दे पर कमजोर फिल्म

Fri, July 24 2026

फिल्मों के बारे में भले ही ये मशहूर है कि सिनेमा मतलब एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं, जो आपको जागरूक करती हैं, कचोटती हैं, आंखें खोलती हैं और झकझोर कर रख देती हैं। साउथ इंडियन फिल्मकार चेतन डीके की पहली हिंदी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का उद्देश्य भी मनोरंजन की बजाय फसलों में कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग से सेहत पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जगाना है। फिल्‍म शुक्रवार, 24 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आइए, जानते हैं कि यह कैसी है-

Continue Reading…


Image of scene from the film Musafir Cafe
Director:Ruchir Arun
Cast:Vikrant Massey, Vedika Pinto, Mahima Makwana, Adil Hussain, Rajeev Siddhartha, Anubha Fatehpuria, Loveleen Mishra, Sadiya Siddiqui
Writer:Sharanya Rajgopal

Musafir Cafe

Drama (Hindi)

शरण्या राजगोपाल की लिखी-क्रिएट की इस सीरीज की असल खूबी इसकी खूबसूरत दुनिया है

Fri, July 24 2026

मुसाफिर कैफे की चॉय की चुस्की, कॉफी की गर्माहट, किताबों की महक और प्यार के अहसास वाली इस दुनिया में ठहरने का मन कर करता है।

एक लड़का है, जिसे शहर की आपाधापी भरी जिंदगी छोड़कर पहाड़ों पर सुकून से जीना है। एक लड़की है, जिसे देश के सबसे भागते-दौड़ते शहर मुंबई में अपना मुकाम बनाना है। लड़के को, वक्त लेकर अपनी परफेक्ट कॉफी बनाना पसंद है। लड़की चाय लवर है, क्योंकि वो जल्दी बन जाती है। लड़का जेन ऑस्टेन की ‘प्राइड ऐंड प्रिज्युडिस’ का मुरीद है, तो लड़की फ्रैंज काफ्का के ‘मेटामॉर्फोसिस’ की। मतलब यह कि दोनों के मिजाज में कोई मेल नहीं है। बावजूद इसके उनके दिल मिल जाते हैं और जन्म लेती है ‘मुसाफिर कैफे’ की प्रेम कहानी। चर्चित लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्‍यास की यह प्रेम कहानी अब 25-25 मिनट के 8 एपिसोड की सीरीज की शक्ल में आई है, जो पुराने दौर के सुकून और ठहराव वाले माहौल में आधुनिक ख्याल वाले प्यार की खूबसूरत जुगलबंदी है।

Continue Reading…


Image of scene from the film The Odyssey
Director:Christopher Nolan
Cast:Matt Damon, Tom Holland, Anne Hathaway, Robert Pattinson, Lupita Nyong'o, Charlize Theron, Zendaya, Benny Safdie, Jon Bernthal, John Leguizamo
Writer:Christopher Nolan

The Odyssey

Adventure, Action, Fantasy (English)

क्रिस्टोफर नोलन जिस तरह का जादू पर्दे पर रचने के लिए जाने जाते हैं, इसमें भी उन्होंने वही कारनामा दिखाया है

Thu, July 16 2026

खास बात यह है कि मूल कहानी से वफादार रहने के बावजूद वह उसे ज्यादा समकालीन, व्यापक और गहरे दृष्टिकोण के साथ पेश करते हैं।

युद्ध वह विनाशलीला है, जिसमें जीतने वाला भी अक्सर हार ही जाता है। फिर चाहे कलिंग युद्ध में जीतकर हारे सम्राट अशोक हों या ग्रीक माइथॉलजी के सबसे चर्चित युद्ध ट्रॉय का नायक ओडिस‍ियस। इथाका का राजा ओडिसियस वह बुद्धिमान और दिलेर योद्धा था, जिसने अपनी सूझबूझ से ट्रॉय की अजेय दीवारें भेद दी थीं। वह लकड़ी के विशाल घोड़े के भीतर अपनी सेना को छिपाकर महल के भीतर जा पंहुचा और जीत की अमिट इबारत लिख दी। लेकिन 10 साल चली इस जंग में मिली जीत के बाद ओडिसियस को घर लौटना था। घर वापसी का यह सफर सिर्फ 10 साल लंबा ही नहीं है, बल्‍क‍ि ओडिस‍ियस के लिए एक अंदरूनी और बाहरी लड़ाई भी है। ग्रीक साहित्यकार होमर ने अपने महाकाव्य ‘ओडिसी’ में इसका विस्‍तृत वर्णन किया है। अब इसी कालजयी कहानी को हॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं। कहना गलत नहीं होगा कि ‘ओडिसी’ जैसी अजर-अमर कहानी को सिनेमैटिक न्याय दे पाना नोलन जैसे जीनियस के ही बस की बात है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Ikka
Director:Siddharth P. Malhotra
Cast:Sunny Deol, Akshaye Khanna, Tillotama Shome, Dia Mirza, Sanjeeda Sheikh, Jyoti Mukherji, Shishir Sharma, Akansha Ranjan Kapoor, Vijay Vikram Singh, Daria Bedi
Writer:Suparn Verma

Ikka

Drama, Thriller (Hindi)

Sat, July 11 2026

बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाने वाले सनी देओल और ल्यारी के ‘धुरंधर’ अक्षय खन्ना, साल 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ के करीब 30 साल बाद दोबारा साथ लौटे हैं। जाहिर है ऐसे में ‘इक्‍का’ से उम्मीदें भी उतनी ही बड़ी थीं। निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने जब से अपनी कोर्टरूम ड्रामा फिल्‍म की घोषणा की, इसे लेकर लोगों में जबरदस्‍त उत्साह दिखा। लेकिन अफसोस कि दोनों की स्टार पावर और दमदार परफॉर्मेंस के बावजूद यह फिल्म वो जादू नहीं जगा पाती, जिसकी आस थी। फिल्‍म शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों की बजाय सीधे OTT प्‍लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हुई है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Dhamaal 4
Director:Indra Kumar
Cast:Ajay Devgn, Arshad Warsi, Riteish Deshmukh, Javed Jaffrey, Sanjay Mishra, Ravi Kishan, Upendra Limaye, Anjali Anand, Sanjeeda Sheikh, Esha Gupta

Dhamaal 4

Comedy (Hindi)

Sat, July 11 2026

बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्‍मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘दृश्यम’, और ‘रेड’ फ्रैंचाइजी में पार्ट 1, 2, 3, 4 की झड़ी लगाए हुए हैं। इसी लिस्ट में वह 2007 की हिट कॉमेडी फिल्म ‘धमाल’ के तीसरे पार्ट ‘टोटल धमाल’ का भी वह हिस्सा बने थे। अब शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को इसकी नई कड़ी ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। लेकिन अभी दो हफ्ते पहले ही आई अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ की तरह ही, अजय देवगन की यह फिल्म भी दर्जन भर कलाकारों के साथ पागलपन भरी बिना सिर-पैर वाली कॉमेडी फिल्म है, जो आपको हंसाने की कोशिश तो खूब करती है, लेकिन उसमें कामयाब कहीं-कहीं पर ही हो पाती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Alpha
Director:Shiv Rawail
Cast:Alia Bhatt, Sharvari, Bobby Deol, Anil Kapoor, Dibyendu Bhattacharya, Dia Mirza, Hrithik Roshan

Alpha

Action, Thriller (Hindi)

Fri, July 3 2026

बॉलीवुड में महिला केंद्रित फिल्में बनाते वक्त अक्सर बजट का रोना रोया जाता है। ऐसे में, यह मांग काफी समय से उठ रही थी कि हीरोइन को लेकर भी एक ऐसी बड़े बजट की कमर्श‍ियल एक्शन फिल्म बनाई जाए, जैसी नायकों के लिए बनती है। जाने-माने निर्माता आदित्य चोपड़ा ने यह पहल की और उनके चर्चित ‘स्पाई यूनिवर्स’ में टाइगर-सलमान खान, पठान-शाहरुख खान और कबीर-ऋ‍तिक रोशन के बाद, अब दो अल्फा गर्ल्स आलिया भट्ट और शर्वरी की एंट्री हुई है। खास बात यह कि फिल्म देशभर में बड़े स्तर पर करीब 2,750 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है, जिसके 9,000 शोज हैं। ओपनिंग डे पर सुबह के शोज में युवाओं (ज्यादातर लड़कों) की तादाद यह दिखाती है कि ऑडियंस को हीरो या हीरोइन की फिल्म होने से फर्क नहीं पड़ता, बशर्ते फिल्म उनकी रुचि जगाने में कामयाब हो। लेकिन क्‍या इन सबके बाद, आलिया का ‘अल्फा’ दमदार रहा? चलिए बताते हैं!

Continue Reading…


Image of scene from the film Pritam and Pedro
Director:Amir Satyaveer Singh, Avinash Arun
Cast:Vir Hirani, Arshad Warsi, Vikrant Massey, Mona Singh, Rajesh Sharma, Mohit Chauhan, Shruti Marathe, Naina Sareen, Satyadeep Misra, Harshika Kewalramani

Pritam and Pedro

Crime, Drama, Mystery (Hindi)

Fri, July 3 2026

आज के डिजिटल युग में तकनीक पर हमारी निर्भरता जितनी तेजी से बढ़ी है, साइबर अपराध का खतरा भी उतना ही गहरा हो चुका है। आज हम सभी बैंकिंग से लेकर शॉपिंग तक, गेम खेलने से लेकर दोस्ती और प्यार ढूंढ़ने तक, हर चीज घर बैठे ऑनलाइन कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही फिशिंग, हैकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग, डीपफेक, गेमिंग चैलेंज जैसे तरह-तरह के साइबर अपराध का शिकार भी बन रहे हैं। इन्हीं साइबर अपराध के प्रति हल्के-फुल्के अंदाज में जागरूक करती है, फिल्मकार राजकुमार हिरानी की डेब्यू वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’। इस सीरीज से राजू हिरानी बतौर निर्माता ओटीटी पर और उनके बेटे वीर हिरानी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। जाहिर है ऐसे में उम्मीदें काफी ज्यादा थीं, लेकिन दिलचस्प विषय के बावजूद रिसर्च की कमी ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को एक लाजवाब या मस्ट वॉच सीरीज की बजाय, महज हल्की-फुल्की सोशल ड्रामा ही बन पाई है।

Continue Reading…


Latest Reviews

Image of scene from the film Pradhama Dhrishtya Kuttakkar
Pradhama Dhrishtya Kuttakkar

Thriller, Drama (Malayalam)

Follows a woman constable who joins the police force through appointment after the death of her… (more)

Image of scene from the film Ghamasaan
FCG Rating for the film Ghamasaan: 51/100
Ghamasaan

Thriller, Action (Hindi)

A cat-and-mouse tale set in the Hindi heartland, where male friendships and rivalries unveil homoerotic tensions.… (more)

Image of scene from the film Panchanama
Panchanama

Crime, Mystery (Telugu)

Police officer Jai Ram refuses to accept his brother Aadi's death as an accident. His investigation… (more)

Image of scene from the film Haiwaan
FCG Rating for the film Haiwaan: 35/100
Haiwaan

Crime, Thriller (Hindi)

A retired judge faces difficulty keeping his daughter safe from a convict he imprisoned. Later, when… (more)