
Upma Singh
Upma Singh is a journalist with 17 years of experience in the field of entertainment and feature journalism. She has worked with Amar Ujala and Dainik Bhaskar , leading national hindi newspapers before joining Navbharat Times. She is an assistant editor at Navbharat Times, Mumbai.
All reviews by Upma Singh

| Director: | Priyadarshan |
|---|---|
| Cast: | Akshay Kumar, Saif Ali Khan, Boman Irani, Shriya Pilgaonkar, Saiyami Kher, Rajpal Yadav, Sharib Hashmi, Rajesh Sharma, Manoj Joshi, Asrani |
Haiwaan
Crime, Thriller (Hindi)
'खिलाड़ी' अक्षय पर भारी पड़े 'अनाड़ी' सैफ, पर इस बार रंग नहीं जमा पाई यह जुगलबंदी!
Fri, September 11 2026
प्रियदर्शन अगर शानदार किरदारों वाली इस कहानी को 10 साल पहले वाले 'ओप्पम' की बजाय, आज के हिसाब से नए सिरे से रचते तो फिल्म जानदार बन सकती थी, लेकिन अभी तो सैफ अली खान और अक्षय कुमार की यह जुगलबंदी नहीं जमती।
मलयालम सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दृश्यम’ की फाइनल कड़ी के बॉलीवुड रीमेक की चर्चा अभी जोरशोर से चल ही रही है। इस बीच उनकी एक और फिल्म ‘ओप्पम’ के हिंदी रीमेक ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। साल 2016 में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने यह मॉलीवुड फिल्म बनाई थी। अब 10 साल बाद उन्होंने ही इसका रीमेक किया है। इसकी बड़ी खासियत यह है कि इससे बॉलीवुड के अनाड़ी और खिलाड़ी यानी सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी 18 साल बाद दोबारा पर्दे पर एक साथ लौटी है। हालांकि, इंडस्ट्री में तीन दशक बिता चुके सैफ अली खान इस फिल्म में अनाड़ी नहीं, बल्कि ऐसे सुपर-मानव हैं, जो कई खिलाड़ियों पर भारी हैं। लेकिन इसी वजह से उनके इस अति-प्रतिभावान किरदार पर भरोसा कम हो जाता है।

| Director: | Shripad Warkhedkar |
|---|---|
| Cast: | Prachi Save Saathi, Sonal Kaushal, Aditya Raj Sharma |
| Writer: | Pallavi Sharma |
Mahaprabhu Jagannath
Animation, Family, Fantasy (Hindi)
बच्चों को लुभाएगी एनिमेटेड फिल्म की ये भक्ति कथा
Fri, September 4 2026
छोटे पर्दे पर धूम मचाने वाली महाप्रभु जगन्नाथ की भक्तिमय कहानी तमाम कानूनी लड़ाइयां जीतने के बाद अब बड़े पर्दे पर पहुंच चुकी है। प्रभु जगन्नाथ की महिमा का गुणगान करती यह ऐनिमेटेड फिल्म बुराई पर अच्छाई की जीत की एक सरल-सहज पौराणिक गाथा है, जो बच्चों को पसंद आएगी।

| Director: | Kushal Srivastava |
|---|
The Last Salute
Documentary (English)
रिटायर हो चुके ‘योद्धा’ मिग-21 को भावुक विदाई
Fri, September 4 2026
‘अर्जुन का तीर था, उड़ती शमशीर था। देवों में सूर्य था, वायु रणवीर था। सेना का जोश था, बादल मदहोश था। सीमा के पार जो जाता था तीर सा, दुश्मन काे मारकर आता था वीर सा।’ डॉक्यूमेंट्री ‘द लास्ट सैल्यूट: अ लव लेटर टू मिग-21’ की ये शुरुआती पंक्तियां ही ये साबित कर देती हैं कि कुछ मशीनें सिर्फ मशीनें नहीं होतीं। वे इतिहास का हिस्सा बन जाती हैं, पीढ़ियों की यादों में बस जाती हैं और उनसे जुड़े लोगों के लिए एक भावनात्मक रिश्ता बना लेती हैं। भारतीय वायुसेना के साथ मिग-21 का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है, जिसे डॉक्यूमेंट्री ‘द लास्ट सैल्यूट: अ लव लेटर टू मिग-21’गर्व, रोमांच और भावुकता के साथ दिखाती है। खुद पूर्व वायुसेना सदस्य रह चुके डायरेक्टर कुशल श्रीवास्तव की यह डॉक्यूमेंट्री भारतीय वायुसेना संग 62 साल लंबे रिश्ते के बाद अलविदा कहने वाले मिग 21 को सलामी है। कहानी उन 23 स्क्वॉड्रन से शुरू होती है, जो मिग 21 को ऑपरेशनल भूमिका में उड़ाने वाली आखिरी स्क्वॉड्रन थी। फिर 26 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में हुए मिग-21 के विदाई समारोह को भावुक अंदाज में दिखाती है। दिलचस्प बात यह है कि 1963 में इसी चंडीगढ़ एयर स्टेशन पर मिग-21 को भारतीय वायुसेना का हिस्सा बना था। यानी जहां से इसकी यात्रा शुरू हुई, वहीं उसका अंतिम अध्याय भी पूरा हुआ।

| Director: | Devashish Makhija |
|---|---|
| Cast: | Taapsee Pannu, Ishwak Singh, Mita Vashisht, Swastika Mukherjee, Chhaya Kadam, Jatin Sarna, Prashant Narayanan, Chandan Roy, Vishwanath Chatterjee, Priti Shroff |
| Writer: | Kanika Dhillon |
Gandhari
Action, Drama, Thriller (Hindi)
तापसी पन्नू दमदार, पर कमजोर कहानी के कारण असरदार नहीं बन पाई ये एक्शन-थ्रिलर
Fri, September 4 2026
महाभारत महाकाव्य में एक द्वापर की गांधारी थी, जिसने अपने नेत्रहीन पति की सच्ची अर्धांगिनी बनने के लिए अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली थी। एक ‘गांधारी’ आज के दौर में लेखिका कनिका ढिल्लन की है, जो अपनी बेटी की रक्षा के लिए नेत्रहीन बनती है। कनिका ने यूं तो महाभारत की गांधारी की छवि तोड़ते हु़ए उसे एक सशक्त पहचान देने की कोशिश की है, लेकिन अधपकी कहानी और ढीली लिखाई के कारण उनकी यह गांधारी भी कमजोर ही साबित होती है। वैसे तो कनिका ने फिल्म में बच्चियों की यौन तस्करी जैसा संवेदनशील मुद्दा, एक नेत्रहीन मां की बेटी को ढूंढने की भावुक यात्रा, एक देवी के राक्षस का वध करने का पौराणिक जुड़ाव, जैसे कई भावनात्मक तीर छोड़े हैं, लेकिन अफसोस कि ये निशाने पर लगने की बजाय चारों और बिखर गए हैं।

| Director: | Cal Brunker |
|---|---|
| Cast: | Carter Young, Mckenna Grace, Terry Crews, Meredith MacNeill, Ron Pardo, Jennifer Hudson, Hayden Chemberlen, Fortune Feimster, Jameela Jamil, Rain Janjua |
Paw Patrol: The Dino Movie
Animation, Adventure, Family, Fantasy, Comedy (English)
प्यारे पपीज की रोमांचक फिल्म, दोस्ती और साहस भरे कारनामों में सीख भी
Fri, August 21 2026
मशहूर टीवी सीरीज 'पॉ पेट्रोल' पर आधारित फिल्म सीरीज और 'पॉ पेट्रोल: द माइटी मूवी’ का सीक्वल 'पॉ पेट्रोल: द डाइनो मूवी' शुक्रवार, 21 सितंबर को रिलीज हो गई है
हाल ही में बच्चों और उनके डॉगी के रिश्ते, दोस्ती और हिम्मत की प्यारी सी इमोशनल हिंदी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ ने लोगों का दिल जीता। वहीं, अब पपीज के साहस भरे कारनामे वाली हॉलीवुड की चर्चित एनिमेशन फ्रेंचाइजी ‘पॉ पेट्रोल: द डाइनो मूवी’ भी एंटरटेन करने आ पहुंची है। मशहूर टीवी सीरीज ‘पॉ पेट्रोल’ पर आधारित यह फिल्म 2023 में आई ‘पॉ पेट्रोल: द माइटी मूवी’ का सीक्वल है, जो बच्चों को एक मजेदार रोमांचक राइड पर ले जाने के साथ-साथ दोस्ती निभाने, दृढ़ता और अपने भीतर की ताकत पहचानने की सीख देती है।

| Director: | Nitin Kakkar |
|---|---|
| Cast: | Emraan Hashmi, Shabana Azmi, Disha Patani, Suvinder Vicky, Vijayant Kohli, Atul Kumar, Aniruddh Rawal, Shriya Saran, Puran Gabbi |
| Writer: | Balal Siddiqi |
Awarapan 2
Action, Drama, Romance (Hindi)
इमरान हाशमी दमदार, पर इस बार असर नहीं छोड़ पाती शिवम पंडित की 'आवारागी'
Fri, August 14 2026
आज अक्खा बॉलीवुड को एक तरफ रखने वाले इमरान हाशमी जब ‘मर्डर’, ‘जहर’, ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘गैंगस्टर’ जैसी फिल्मों के बाद अपनी ‘सीरियल किसर’ वाली इमेज से तंग थे, तब 2007 में एक रूहानी आशिक के आवारापन की कहानी से उनकी यह छवि तोड़ी थी। उनकी ‘आवारापन’ तब बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चला, लेकिन ‘तेरा मेरा रिश्ता’ और ‘तो फिर आओ’ जैसे गानों की बदौलत बाद में ‘कल्ट कलासिक’ का दर्जा पा गई। अब 19 साल बाद भट्ट कैंप उसके सीक्वल ‘आवारापन 2’ से उसी नॉस्टैल्जिया को भुनाने चला है, मगर शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की दमदार वापसी के बावजूद फिल्म बेअसर साबित होती है।

| Director: | Amit Rai |
|---|---|
| Cast: | Shreedhar Dubey, Pankaj Tripathi, Rajesh Kumar, Pavan Malhotra, Geeta Agrawal Sharma, Jitendra Joshi, Bullu Kumar, Sulakshana Baruah |
| Writer: | Amit Rai |
Ohh My Dog
Drama, Family (Hindi)
नेक नीयत, भावुक फिल्म! पंकज त्रिपाठी से ज्यादा माही राय और डॉगी ऑस्कर ने लूटा दिल
Fri, August 7 2026
ओह माय डॉग इंसान और डॉग्स के रिश्ते पर बनी भावुक और संवेदनशील फिल्म है, जिसमें इन बेजुबानों की वफादारी को सलामी देते हुए उनके प्रति करुणा और नर्मी दिखाने की सीख दी गई है।
कुत्तों को इंसान का सबसे वफादार दोस्त माना जाता है। हालांकि, इस दोस्ती और वफादारी पर बॉलीवुड में ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘हैलो’ और ‘चिल्लर पार्टी जैसी गिनी-चुनी फिल्में ही बनी हैं। ऐसे में डायरेक्टर अमित राय की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ इस फेहरिस्त की एक मजबूत कड़ी है। फिल्म इंसान और डॉग्स के रिश्ते पर बनी भावुक और संवेदनशील फिल्म है, जिसमें इन बेजुबानों की वफादारी को सलामी देते हुए उनके प्रति करुणा और नरमी दिखाने की सीख दी गई है।

| Director: | Oni Sen |
|---|---|
| Cast: | Dia Mirza, Jimmy Shergill, Siddharth, Abhay Verma, Mihir Ahuja, Taaruk Raina, Arnav Bhasin, Prajakta Koli, Adil Hussain, Vinay Pathak |
Operation Safed Sagar
Drama (Hindi)
कारगिल युद्ध में वायुसेना के साहस और जांबाजी की दमदार कहानी, बेजोड़ अदाकारी
Fri, August 7 2026
सीरीज के क्रिएटर कुशल श्रीवास्तव खुद एअरफोर्स में रहे हैं, इसके चलते ये सीरीज मिशन, उसकी चुनौतियों, प्रोटोकॉल जैसे पहलुओं को रियलिस्टिक तरीके से दिखाती है। आम देशभक्ति फिल्मों की तरह यह लाउड नहीं होती।
कारगिल युद्ध में सेना के जवानों की देशभक्ति, साहस और कुर्बानी पर ‘एलओसी कारगिल’, ‘लक्ष्य’ और ‘शेरशाह’ जैसी कई फिल्में बनी हैं, लेकिन इस जंग में वायुसेना के योगदान को सिनेमाई पर्दे पर कम ही स्थान मिला है। ऐसे में, वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ भारतीय वायुसेना ने उन वीरों को सलामी देती है, जिन्होंने 1999 के युद्ध में अपने अदम्य साहस, सूझबूझ और हार न मानने के जज्बे से देश के विजय की राह प्रशस्त की थी। नेटफ्लिक्स पर 6 एपिसोड की यह सीरीज 07 अगस्त को रिलीज हो गई है। आइए, जानते हैं कि डायरेक्टर ओनी सेन की यह देशभक्ति से सजी वॉर ड्रामा कैसी है।
Latest Reviews

Pradhama Dhrishtya Kuttakkar
Thriller, Drama (Malayalam)
Follows a woman constable who joins the police force through appointment after the death of her… (more)



Panchanama
Crime, Mystery (Telugu)
Police officer Jai Ram refuses to accept his brother Aadi's death as an accident. His investigation… (more)

