
Upma Singh
Upma Singh is a journalist with 17 years of experience in the field of entertainment and feature journalism. She has worked with Amar Ujala and Dainik Bhaskar , leading national hindi newspapers before joining Navbharat Times. She is an assistant editor at Navbharat Times, Mumbai.
All reviews by Upma Singh

Hello Bachhon
Drama (Hindi)
Sat, March 7 2026
‘शिक्षा हर बच्चे का हक है। उसकी आर्थिक स्थिति उसके पढ़ने, कुछ बनने के सपने के आड़े नहीं आनी चाहिए।’ इस नेक सोच से एजुकेशन टेक्नॉलजी की दुनिया में क्रांति लाने वाले बच्चों के चहेते टीचर अलख पांडे और उनके सपने, संघर्ष और सफलता की कहानी है वेब सीरीज ‘हैलो बच्चों’। वैसे, अलख पांडे और उनके ऑनलाइन कोचिंग संस्थान के सफरनामे पर पहले भी एक सीरीज ‘फिजिक्स वाला’ बन चुकी है, लेकिन ‘हैलो बच्चों’ अलख पांडे के साथ-साथ उन बच्चों की कहानी भी दिखाती है, जिसकी जिंदगी इस एक टीचर ने बदल दी। कहानी फिजिक्स वाला की नींव रखने वाले अलख पांडे (विनीत कुमार सिंह) और उनके साथ प्रतीक माहेश्वरी (विक्रम कोचर) के संस्थान के विस्तार के लिए फंड जुटाने की जद्दोजहद से शुरू होती है। कम की तंगी के चलते इंस्टिट्यूट अपना नेटवर्क सिस्टम अपग्रेड न कर पाने से लेकर अच्छे टीचर्स को गंवाने की चुनौतियों से जूझ रहा होता है। इन्वेस्टर फंड देने को राजी भी हो जाते हैं, मगर ज्यादा मुनाफे के लिए कोर्स की फीस बढ़ाने की मांग करते हैं, जिस पर अलख कतई राजी नहीं होता, क्योंकि उसका तो उद्देश्य ही हर बच्चे को सस्ती शिक्षा उपलब्ध कराना है।

Accused
Thriller, Mystery, Drama (Hindi)
निर्देशक अनुभूति कश्यप की कहानी पर पकड़ दिखती है, जिसके चलते फिल्म बांधे रखती है।
Sat, February 28 2026
कुछ साल पहले वर्कप्लेस पर ताकतवर पदों पर बैठे लोगों द्वारा महिला कर्मियों के भयावह शोषण के खिलाफ शुरू हुए #MeToo मूवमेंट ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था। लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते हैं और #MeToo मूवमेंट के इन्हीं तमाम पहलुओं को एक रोचक अंदाज में दिखाती है, अनुभूति कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एक्यूज्ड’। OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा लीड रोल में हैं। मानना पड़ेगा कि दोनों की जुगलबंदी तारीफ के काबिल है। कहानी लंदन की एक बेहद काबिल और कामयाब सर्जन डॉ. गीतिका (कोंकणा सेन शर्मा) की है, जो अपनी पार्टनर डॉक्टर मीरा (प्रतिभा रांटा) के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है। महत्वाकांक्षी गीतिका अपने जॉब में भी कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही है और जल्द ही अस्पताल की डीन बनने वाली है। लेकिन तभी उसके खिलाफ लगे यौन दुराचार के आरोप सामने आते हैं। यह आरोप उसकी निजी और कामकाजी, दोनों ही जिंदगी को तबाह कर देते हैं।

Kohrra 2
Crime, Drama (Hindi)
Sat, February 14 2026
पर्दे पर मर्डर मिस्ट्री की बहुत कम ऐसी कहानियां होती हैं, जहां कुछ वक्त के बाद आपका ध्यान, खूनी कौन था? खून किसने किया? यह सोचने के बजाय किरदारों की जिंदगी, उनके दुख, उलझनों और जटिलताओं में रम जाए। वेब सीरीज ‘कोहरा’ की यही खासियत है कि इसमें सिर्फ अपराध ही नहीं, हर किरदार की जिंदगी और रिश्तों पर पड़ी धुंध भी धीरे-धीरे छंटती है। इसी के कारण ठेठ पंजाब की पृष्ठभूमि में रचा-बसा यह पुलिसिया इन्वेस्टिगेटिव क्राइम ड्रामा का पहला सीजन खूब पसंद किया गया था। अब इसका दूसरा सीजन ‘कोहरा 2’ आया है, जिसमें इन्हीं मूल एलिमेंट्स के बीच गुनाह की एक नई गुत्थी सुलझाई जाती है।

Tu Yaa Main
Thriller, Romance, Adventure (Hindi)
Sat, February 14 2026
बॉलीवुड में सर्वाइवल थ्रिलर जॉनर की फिल्में काफी कम बनती हैं। यही वजह है कि बिजॉय नांबियार की शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ को लेकर दर्शकों में खासी उत्सुकता थी। अच्छी बात यह है कि आज के मॉडर्न प्यार और इंफ्लुएंसर कल्चर के ताजगी भरे परिवेश, और जान बचाने की सांसें थामने वाली जद्दोजहद वाली यह फिल्म आपको आखिर तक बांधे रखती है।

O'Romeo
Crime, Drama, Action (Hindi)
Sat, February 14 2026
अक्खा बॉलीवुड जब शाहिद कपूर में बस एक रोमांटिक चॉकलेटी हीरो देख रहा था, डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने उनमें अपने ‘कमीने’ को खोज निकाला था। फिर 2014 में भी विशाल भारद्वाज के ‘हैदर’ बनकर शाहिद ने एक्टर के रूप में अपनी असीम रेंज दिखाई। अब दोनों की यह जोड़ी फिल्म ‘ओ रोमियो’ लेकर आई है और इस बार भी विशाल ने शाहिद को ‘उस्तरा’ बनाकर धारदार एक्टिंग करवाई है।

Mayasabha
Fantasy, Thriller (Hindi)
जावेद जाफरी चमके, पर फिल्म फीकी
Sat, January 31 2026
लोककथा पर आधारित ‘तुम्बाड’ जैसी शानदार पीरियड हॉरर फिल्म के निर्देशक अनिल राही बर्वे करीब 8 साल के लंबे इंतजार बाद लौटे हैं। उनकी इस दूसरी फिल्म का नाम ‘मयसभा: द हॉल ऑफ इल्यूजन’ है। शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म कुछ मायनों में ‘तुम्बाड’ की यादें भी ताजा करती है, क्योंकि इसकी दुनिया भी सोना और इंसानी लालच के इर्द-गिर्द ही बुनी गई है। हालांकि, बावजूद इसके यह तुम्बाड वाला असर नहीं छोड़ पाती।

Mardaani 3
Action, Crime, Thriller (Hindi)
मर्दानी बनकर फिर छाई रानी मुखर्जी
Sat, January 31 2026
साल 2014 में ‘मर्दानी’ बनकर दिल्ली के गर्ल चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग का सफाया, फिर साल 2019 में फिल्म ‘मर्दानी 2’ में राजस्थान के खूंखार रेपिस्ट का खात्मा, धाकड़ पुलिसवाली शिवानी शिवाजी रॉय यानी रानी मुखर्जी अब ‘मर्दानी 3’ में फिर अपने उसी ‘नो नॉनसेंस, ओनली एक्शन’ अवतार में लौट आई हैं। खास बात यह है कि छोटी बच्चियों की तस्करी के जुर्म की जानी-पहचानी दुनिया होने के बावजूद यह फिल्म और रानी, दोनों ही प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहती हैं।

Space Gen: Chandrayaan
Drama, Sci-Fi & Fantasy (Hindi)
रास्ता भटक गया ये चंद्रयान
Sat, January 24 2026
23 अगस्त 2023 वह ऐतिहासिक दिन है, जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना विक्रम लैंडर उतारकर इतिहास रचा। वो पल जब हर भारतवासी की आंखें खुशी से चमक रही थी, सीना गर्व से चौड़ा हो गया था। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचना वाला दुनिया का पहला देश बना। लेकिन इस सफलता से पहले इसरो के वैज्ञानिकों को जुलाई 2019 में चंद्रयान-2 की विफलता भी देखनी पड़ी थी। चंद्रयान 2 की असफलता से चंद्रयान 3 की सफलता के इसी सफर को दिखाती है, TVF की यह नई वेब सीरीज ‘स्पेस जेन: चंद्रयान’।
Latest Reviews


Made in Korea
Romance, Drama (Tamil)
A woman from a small town in Tamil Nadu moves to South Korea — a place… (more)





Aspirants S03
Drama (Hindi)
Aspirants is a story of 3 friends - Abhilash, SK, and Guri. The story takes place… (more)