4,245 Reviews ● 1,251 Films/Shows ● 58 Top Critics
35 Languages ● And Growing!

/images/members/Deepak Dua.png

Deepak Dua

Independent Film Journalist & Critic

Deepak Dua is a Hindi Film Critic honored with the National Award for Best Film Critic. An independent Film Journalist since 1993, who was associated with Hindi Film Monthly Chitralekha and Filmi Kaliyan for a long time. The review of the film Dangal written by him is being taught in the Hindi textbooks of class 8 and review of the film Poorna in class 7 as a chapter in many schools of the country.

A chapter on ‘Film Journalism’ written by him is included in the curriculum of ‘Uttarakhand Open University’. Apart from his regular writing on cinema (and tourism) for many Hindi newspapers, magazines, web-portals in India and abroad, he also appears on various radio and television channels. His film reviews can be found on CineYatra

All reviews by Deepak Dua

Image of scene from the film Bandaa Singh Chaudhary
Director:Abhishek Saxena
Cast:Arshad Warsi, Meher Vij, Baby Kiara Khanna, Shataf Figar, Arvind Kumar, Alisha Chopra, Jeeveshu Ahluwalia, Shilpi Marwaha, Kanwer Pal Kamboj, Sachin Negi
Writer:Abhishek Saxena, Shaheen Iqbal

Bandaa Singh Chaudhary

Action, Thriller (Hindi)

हर ’बंदा’ सिनेमा का ‘चौधरी’ नहीं होता

Mon, November 4 2024

अस्सी के दशक के पंजाब के बारे में मुमकिन है नई पीढ़ी के लोग खुल कर न जानते हों। उन्हें यह न पता हो कि सांझे चूल्हों और साझी विरासत वाली पंजाब की धरती पर उन दिनों फसलों की हरियाली से ज़्यादा बेकसूरों के खून की लाली दिखती थी। कुछ लोग थे जो परायों के बहकावे में आकर अपनों को ही मार रहे थे। जहां एक तरफ हिन्दुओं को चुन-चुन कर मारा जा रहा था और उन्हें पंजाब छोड़ने पर मजबूर किया जा रहता वहीं दूसरी तरफ सिक्ख भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं थे। लेकिन उस माहौल में बंदा सिंह चौधरी जैसे कुछ लोग थे जिन्होंने पलायन करने, डरने या मरने की बजाय मुकाबला करने का रास्ता चुना था। यह फिल्म ’बंदा सिंह चौधरी’ उस एक बंदे के बहाने से ऐसे लोगों के जुझारूपन की कहानी दिखाती है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Singham Again
Director:Rohit Shetty
Cast:Ajay Devgn, Kareena Kapoor Khan, Arjun Kapoor, Ranveer Singh, Tiger Shroff, Deepika Padukone, Akshay Kumar, Jackie Shroff, Shweta Tiwari, Dayanand Shetty

Singham Again

Action, Drama, Thriller, Crime (Hindi)

होता दम तो अकेले आता ‘सिंहम’

Mon, November 4 2024

2011 की ‘सिंहम’ तो ज़रूर याद होगी आपको। 2010 में आई इसी नाम की एक कामयाब तमिल फिल्म के इस रीमेक में स्टार के नाम पर कोई था तो सिर्फ अजय देवगन। लेकिन इसके साथ थी एक शानदार ढंग से कही गई कहानी जिसे निर्देशक रोहित शैट्टी ने अपने कसे हुए निर्देशन और ज़बर्दस्त एक्शन दृश्यों से ऐसा बना दिया था कि अब उस फिल्म की गिनती हिन्दी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में होती है। लेकिन जैसा कि अपने यहां भेड़चाल है कि एक फिल्म हिट हो जाए तो उसका सीक्वेल ले आओ, सीक्वेल न बनता हो तो फ्रेंचाइज़ी ले आओ, ज़रूरत हो या न हो, उसमें ठूंस-ठूंस कर मसाले डाल दो, फिर अगल-बगल की फिल्मों के किरदार पकड़ लाओ और अपना खुद का एक ‘मसाला यूनिवर्स’ बना दो। रोहित शैट्टी तो वैसे भी इस काम में माहिर रहे हैं। एक तरफ ‘गोलमाल’ की कॉमेडी और दूसरी तरफ ‘सिंहम’, ‘सिंबा’, ‘सूर्यवंशी’ की मारधाड़ वाले दो यूनिवर्स खड़े कर चुके रोहित इस जन्म में कुछ नया न भी करें तो ये दोनों यूनिवर्स ही उन्हें और उनके कलाकारों को ब्रेड-बटर खिलाने के लिए काफी रहेंगे।

Continue Reading…


Image of scene from the film Bhool Bhulaiyaa 3
Director:Anees Bazmee
Cast:Kartik Aaryan, Vidya Balan, Madhuri Dixit, Triptii Dimri, Vijay Raaz, Rajpal Yadav, Sanjay Mishra, Ashwini Kalsekar, Rajesh Sharma, Kanchan Mullick
Writer:Aakash Kaushik

Bhool Bhulaiyaa 3

Horror, Comedy (Hindi)

रंगबिरंगी, मसालेदार, टाइमपास

Mon, November 4 2024

2007 की ‘भूल भुलैया’ तो ज़रूर याद होगी आपको। तर्क की कसौटी पर कसी हुई प्रियदर्शन निर्देशित वह फिल्म एक सायक्लोजिकल सस्पैंस-थ्रिलर थी जिसे आज हम हिन्दी की क्लासिक फिल्मों में गिनते हैं। उसके 15 साल बाद आई ‘भूल भुलैया 2’ को उस फिल्म के कंधे पर सवार होकर सिर्फ और सिर्फ इसलिए बनाया गया था ताकि नोट बटोरे जा सकें। वह फिल्म पिछली वाली का सीक्वेल नहीं बल्कि उसी कड़ी की एक फ्रेंचाइज़ी फिल्म थी जिसमें मंजुलिका को भूतनी दिखा कर लोगों को डराया और कुछ मसखरे जोड़ कर लोगों को हंसाया गया था। अनीस बज़्मी के निर्देशन में आई उस फिल्म को आज हम भले ही एक सफल फिल्म कहें लेकिन थी वह एक औसत दर्जे की मसाला फिल्म ही। अब अनीस के ही निर्देशन में आई यह ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) भी ऐसी ही है-हॉरर और कॉमेडी का मसाला लपेट कर आई एक औसत फिल्म जो कुछ पल को हंसाएगी, डराएगी, नोट बटोरेगी मगर इज़्ज़त नहीं कमा पाएगी।

Continue Reading…


Image of scene from the film Jigra
Director:Vasan Bala
Cast:Alia Bhatt, Vedang Raina, Manoj Pahwa, Vivek Gomber, Akashdeep Sabir, Harssh A. Singh, Aditya Nanda, Adhiraj Singh, Rahul Ravindran, Ankur Khanna
Writer:Debashish Irengbam

Jigra

Crime, Drama, Thriller (Hindi)

सिर्फ ‘जिगरा’ है, दिमाग नहीं

Sun, October 13 2024

भारत से अमीर परिवार के दो लड़के एक बिज़नेस ट्रिप पर एक छोटे-से देश में गए हैं। वहां एक लड़के की जेब से ड्रग्स मिलती है और इल्ज़ाम दूसरे लड़के पर आ जाता है। उस देश में इस अपराध की एक ही सज़ा है-मौत। लेकिन उस लड़के की बहन आ पहुंची है उसे बचाने। कानून का सहारा उसके काम नहीं आता तो वह जेल तोड़ने का इरादा कर लेती है। तोड़ पाती है वह जेल? बचा पाती है अपने भाई को? कैसे करेगी वह इतना बड़ा काम?

Continue Reading…


Image of scene from the film Vicky Vidya Ka Woh Wala Video
Director:Raaj Shaandilyaa
Cast:Rajkummar Rao, Triptii Dimri, Vijay Raaz, Mallika Sherawat, Tiku Talsania, Mukesh Tiwari, Archana Puran Singh, Rakesh Bedi, Ashwini Kalsekar, Mast Ali
Writer:Yusuf Ali Khan, Raaj Shaandilyaa

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video

Comedy (Hindi)

विकी विद्या के वीडियो का कॉमेडी वाला रायता

Fri, October 11 2024

1997 का ऋषिकेश शहर। विकी-विद्या शादी के बाद हनीमून के लिए गोआ गए जहां इन्होंने अपने अंतरंग पलों का एक वीडियो बनाया। घर लौट कर उस वीडियो की सीडी देखी, खुश हुए और सो गए। उसी रात एक चोर इनके घर से सीडी प्लेयर चुरा ले गया। उसी में थी वह सीडी जिसमें था इनका ‘वो वाला वीडियो’। अब अगर वह वीडियो दुनिया के सामने आ गया तो…? यहां से शुरू हुई तलाश। तो क्या इन्हें मिल पाया वह चोर…? वह सीडी प्लेयर…? वह वीडियो…?

Continue Reading…


Image of scene from the film The Signature
Director:Gajendra Ahire
Cast:Anupam Kher, Nina Kulkarni, Annu Kapoor, Mahima Chaudhry, Manoj Joshi, Sneha Paul, Sangita Jain Bokadia, Kevin Gandhi, Varun Seth, Herman D'Souza
Writer:Gajendra Ahire

The Signature

Family, Drama (Hindi)

संदेश और उपदेश ‘द सिग्नेचर’ में

Sat, October 5 2024

अरविंद और मधु अपनी शादी की 35वीं सालगिरह मनाने विदेश जा रहे हैं। अचानक मधु बीमार होकर वेंटिलेटर पर पहुंच जाती है। अरविंद जैसे-तैसे कर के अस्पताल के लाखों रुपए का बिल भर रहा है। लेकिन मधु के बचने की अब किसी को उम्मीद नहीं है, खुद इनके बेटे को भी नहीं। हर कोई चाहता है कि अरविंद उस फॉर्म पर सिग्नेचर कर दे जिसके बाद मधु का वेंटिलेटर हटा दिया जाएगा। लेकिन अरविंद का सवाल है कि मधु के मरने-न मरने का फैसला मैं क्यों लूं? कुछ अलग-सी कहानी है ‘द सिग्नेचर’ (The Signature) की, संजीदा किस्म की। इस कहानी को लेखक गजेंद्र अहीरे ने फैलाया भी बहुत संजीदगी के साथ है। गजेंद्र के निर्देशन में भी उतनी ही संजीदगी दिखाई देती है। दरअसल यह 2013 में आई गजेंद्र की ही मराठी फिल्म ‘अनुमति’ का हिन्दी रीमेक है जिसमें विक्रम गोखले ने मुख्य भूमिका निभा कर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार पाया था। अब इस हिन्दी फिल्म में उसी भूमिका को अनुपम खेर ने निभाया है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Auron Mein Kahan Dum Tha
Director:Neeraj Pandey
Cast:Ajay Devgn, Tabu, Jimmy Shergill, Shantanu Maheshwari, Saiee Manjrekar, Jay Upadhyay, Kaushal Shah, Sayaji Shinde, Hardik Soni, Shahrukh Sadri
Writer:Neeraj Pandey

Auron Mein Kahan Dum Tha

Romance, Drama, Action (Hindi)

न कसक न तड़प और कहानी बेदम

Sat, August 3 2024

औरों में कहां दम था जो आज के दौर में भागती-दौड़ती, चटकीली-चमकीली फिल्में परोस रहे बॉलीवुड में ऐसी ठहराव ली हुई, सिंपल-सी प्रेम-कहानी बना सके। सो, यह ज़िम्मा उठाया नीरज पांडेय ने। उन्हीं नीरज पांडेय ने जो ‘ए वैडनसडे’, ‘स्पेशल 26’, ‘बेबी’, ‘अय्यारी’ जैसी फिल्में और ‘स्पेशल ऑप्स’ जैसी वेब-सीरिज़ दे चुके हैं। लेकिन हुआ क्या? कड़ाही पनीर बनाने वाले हाथों को खिचड़ी बनाने का शौक चर्राए तो ज़रूरी नहीं कि उनसे स्वादिष्ट खिचड़ी बन ही जाए। कृष्णा पिछले 22-23 साल से जेल में है। बरसों पहले वह और वसु एक-दूसरे से प्यार करते थे। एक हादसा हुआ और कृष्णा को जेल जाना पड़ा। इधर वह जेल से निकलना नहीं चाहता और उधर वसु उस पल का इंतज़ार कर रही है जब वह जेल से निकलेगा। वसु के पति को भी कृष्णा का इंतज़ार है। वह उस हादसे की रात का सच जानना चाहता है। कृष्णा आता है, वसु से मिलता है, उसके पति से भी मिलता है और उसी रात उन दोनों से दूर भी चला जाता है। कहानी बुरी नहीं है। लेकिन कागज़ पर लिखी अच्छी कहानी भी पर्दे पर तभी अच्छी लगती है जब उसे दमदार तरीके से फैलाया और फिल्माया गया हो। यह फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ इसी हादसे का शिकार हुई है। दो लाइनों में सोची गई कहानी को दो पन्नों में फैलाते-फैलाते ही नीरज पांडेय ने न जाने कितने समझौते कर लिए होंगे। फिर यह फिल्म तो सवा दो घंटे से भी ऊपर है जिसे बनाते हुए निर्देशक नीरज पांडेय ने जो समझौते किए, वे भी इसे देखते हुए साफ महसूस होते हैं।

Continue Reading…


Image of scene from the film Bad Newz
Director:Anand Tiwari
Cast:Vicky Kaushal, Triptii Dimri, Ammy Virk, Neha Dhupia, Sheeba Chaddha, Faisal Rashid, Ananya Panday, Neha Sharma, Khayali Ram, Guneet Singh Sodhi
Writer:Tarun Dudeja, Ishita Moitra

Bad Newz

Comedy, Romance, Drama (Hindi)

चमकीली, चटकीली ‘बैड न्यूज़’

Fri, July 19 2024

एक लड़की है सयानी-सी। एक दिन एक लड़के से वो मिलती है-बिस्तर में। कुछ देर बाद उसका एक्स-पति आता है। वह उससे भी मिल लेती है-बिस्तर में। अगले महीने आती है यह बैड न्यूज़ कि वह मां बनने वाली है और बच्चे का बाप उन दोनों में से कोई एक नहीं बल्कि दोनों ही हैं। मेडिकल साईंस का यह करिश्मा करोड़ों में एक बार होता है, लेकिन असंभव नहीं है। अब दोनों बापों में ठन जाती है कि बच्चा असल में किसके पास रहेगा। इस ठनाठनी में दोनों बार-बार भिड़ते हैं और उनकी हरकतें देख कर दर्शक हंसते हैं। इस फिल्म की लगभग पूरी कहानी इसके ट्रेलर में खोली जा चुकी है। वैसे भी यह कोई सस्पैंस फिल्म तो है नहीं। सो, ऐसी फिल्मों में कहानी से ज़्यादा कहानी का ट्रीटमैंट देखा जाता है। और चूंकि यह एक अलग किस्म का सब्जैक्ट है-थोड़ा टैबू सा, थोड़ा हटके वाला, तो हमारे फिल्मकार अक्सर ऐसे विषयों पर कॉमेडी का आवरण चढ़ा कर उन्हें परोसते हैं। फिर चाहे वह ‘बधाई हो’ जैसी फिल्म हो या फिर लगभग ऐसी ही ‘गुड न्यूज़’ जिसमें दिखाया गया था कि कृत्रिम गर्भाधान कराने पहुंचे दो जोड़ों में से क्लिनिक वालों की गलती से एक के स्पर्म दूसरे की बीवी को और दूसरे के स्पर्म पहले की बीवी को दे दिए जाते हैं। वह फिल्म हंसते-गुदगुदाते और अंत में इमोशनल करते हुए अपनी बात कह रही थी और इस फिल्म में भी वही तरीका इस्तेमाल किया गया है।

Continue Reading…


Latest Reviews

Image of scene from the film Pradhama Dhrishtya Kuttakkar
FCG Rating for the film Pradhama Dhrishtya Kuttakkar: 73/100
Pradhama Dhrishtya Kuttakkar

Thriller, Drama (Malayalam)

Follows a woman constable who joins the police force through appointment after the death of her… (more)

Image of scene from the film Last Man in Tower
FCG Rating for the film Last Man in Tower: 66/100
Last Man in Tower

Drama (Hindi)

Masterji is a retired schoolteacher whose refusal to go along with those around him places him… (more)

Image of scene from the film Ghamasaan
FCG Rating for the film Ghamasaan: 51/100
Ghamasaan

Thriller, Action (Hindi)

A cat-and-mouse tale set in the Hindi heartland, where male friendships and rivalries unveil homoerotic tensions.… (more)

Image of scene from the film Panchanama
Panchanama

Crime, Mystery (Telugu)

Police officer Jai Ram refuses to accept his brother Aadi's death as an accident. His investigation… (more)