4,447 Reviews ● 1,296 Films/Shows ● 58 Top Critics
37 Languages ● And Growing!

/images/members/Deepak Dua.png

Deepak Dua

Independent Film Journalist & Critic

Deepak Dua is a Hindi Film Critic honored with the National Award for Best Film Critic. An independent Film Journalist since 1993, who was associated with Hindi Film Monthly Chitralekha and Filmi Kaliyan for a long time. The review of the film Dangal written by him is being taught in the Hindi textbooks of class 8 and review of the film Poorna in class 7 as a chapter in many schools of the country.

A chapter on ‘Film Journalism’ written by him is included in the curriculum of ‘Uttarakhand Open University’. Apart from his regular writing on cinema (and tourism) for many Hindi newspapers, magazines, web-portals in India and abroad, he also appears on various radio and television channels. His film reviews can be found on CineYatra

All reviews by Deepak Dua

Image of scene from the film Drishyam: The Conclusion
Director:Abhishek Pathak
Cast:Ajay Devgn, Tabu, Shriya Saran, Rajat Kapoor, Jaideep Ahlawat, Prakash Raj, Ishita Dutta, Mrunal Jadhav, Kamlesh Sawant, Saurabh Shukla

Drishyam: The Conclusion

Thriller, Drama, Mystery, Crime (Hindi)
This Review appeared in 'Cineyatra'

फंसिए छटपटाइए ‘दृश्यम-द कन्क्लूज़न’ के जाल में

Fri, October 2 2026

कहानियां दो तरह की होती हैं-एक वो जो सच होती हैं और दूसरी वो जिन्हें इस तरह से गढ़ा जाता है कि लोग उन्हें सच मान लेते हैं। ‘दृश्यम’ देखने वाले जानते हैं कि हम दूसरे किस्म की कहानी देख रहे हैं जिसे विजय सलगांवकर और उसके परिवार ने इस तरह से गढ़ा है कि वह सच न होते हुए भी सच लगती है, या कम से कम उसे सच मानने को हमारा मन करता है। हमें मालूम है कि समीर देशमुख 2 अक्टूबर की रात सलगांवकर के घर में उनके हाथों मारा गया लेकिन हम भी विजय और उसके परिवार की तरह यह मानना चाहते हैं कि उस दिन तो सलगांवकर फैमिली पणजी गई थी स्वामी चिन्मयानंद जी के सत्संग में, जिसके बाद उन्होंने पाव-भाजी भी खाई थी।

Continue Reading…


Image of scene from the film Pooja Meri Jaan
Director:Navjot Gulati
Cast:Mrunal Thakur, Huma Qureshi, Vikram Singh Chauhan, Vijay Raaz, Sunita Rajwar, Rajesh Jais, Suparna Marwah, Chaitanya Vyas, Nikhil Angrish, Madhu Sachdeva
Writer:Navjot Gulati, Kanishka Singh Deo, Niren Bhatt

Pooja Meri Jaan

Thriller, Crime, Romance (Hindi)
This Review appeared in 'Cineyatra'

मान न मान ‘पूजा मेरी जान’

Fri, October 2 2026

लड़के ने लड़की को सरे-स्टेज शादी के लिए प्रपोज़ किया। लड़की भीड़ में तो कुछ कह नहीं पाई लेकिन दो मिनट बाद कमरे में उसने साफ इंकार कर दिया, अंगूठी उतार फेंकी। लड़का बोला-मैं मर जाऊंगा। लड़की बोली-मेरी बला से। लड़का झूल गया। सब लोग लड़की के पीछे पड़ गए-दोस्त, पड़ोसी, मीडिया, समाज और कानून भी, कि उसी ने लड़के को आत्महत्या के लिए उकसाया था। अब बताइए, कौन सही है कौन गलत…? बरसों पहले ‘पिंक’ (Pink) के रिव्यू में मैंने लिखा था, ‘छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां। दोस्तों के साथ शराब पीने और नॉन-वैज चुटकुले सुनने-सुनाने वाली लड़कियां। रात को पार्टियों में जाने वाली लड़कियां। पर क्या ये होती हैं ‘खराब’ लड़कियां? आसानी से बिस्तर पर जाने को तैयार लड़कियां? क्या हक नहीं होता इन्हें ‘न’ कहने का? और अगर ये राजी न हों तो क्या हक मिल जाता है लड़कों को, समाज को इन्हें दबाने का, कुचलने का, मार देने का?’

Continue Reading…


Image of scene from the film Don't Be Shy
Director:Sreeti Mukerji
Cast:Arushi Bajaj, Ansh Duggal, Bianca Arora, Piyush Khati, Kunaal Roy Kapur, Neha Dhupia, Anurag Basu, Anju Alva Naik, Nazneen Madan
Writer:Sreeti Mukerji

Don't Be Shy

Romance, Comedy (Hindi)
This Review appeared in 'Cineyatra'

‘डोन्ट बी शाई’… जस्ट रिजेक्ट इट

Fri, September 25 2026

1998 में जब करण जौहर ‘कुछ कुछ होता है’ लेकर आए थे तो दर्शक सोचते थे कि अपने देश में कहां पर होते हैं ऐसे कॉलेज जिनमें इतनी रंगीनी हो, इतनी चमक-दमक हो, जहां पढ़ाई के अलावा सब कुछ होता हो…? लेकिन वह फिल्म सुहानी हवा के झोंके की तरह आई थी। आर्चीज़ कॉमिक्स से निकली कहानी, कसी हुई स्क्रिप्ट, सधा हुआ निर्देशन, बड़े सितारे, शानदार म्यूज़िक और… फिल्म सुपरहिट। इसके 14 बरस बाद एक बार फिर करण जौहर ‘स्टूडैंट ऑफ द ईयर’ लेकर आए तो हम दर्शक फिर हैरान हुए कि यार, कहां होते हैं ऐसे स्कूल-कॉलेज जिनमें इस तरह की भौंडी हरकतें होती हों, इस तरह के चमकीले जीव ‘पढ़ाई’ के नाम पर फूहड़ता करते हों। लेकिन यह फिल्म भी अपनी चमक-दमक और रसीले एंटरटेनमैंट के चलते युवा दर्शकों को ही सही, पसंद आ गई थी।

Continue Reading…


Image of scene from the film Vibe
Director:Kunal Kemmu
Cast:Preity Zinta, Kunal Kemmu, Sparsh Shrivastava, Vanshika Dhir, Dinesh Lal Yadav Nirahua, Yashpal Sharma, Sharmila Tagore, Aditya Kulshreshtha
Writer:Kunal Kemmu

Vibe

Action, Comedy, Drama (Hindi)
This Review appeared in 'Cineyatra'

वाइब्स ही तो नहीं है इस ‘वाइब’ में

Sat, September 19 2026

इस फिल्म (Vibe) को एक्शन-थ्रिलर-कॉमेडी कह कर बेचा जा रहा है तो सबसे पहले एक थ्रिलर वाला देखिए-भारत की एक खुफिया एजेंसी अगले हफ्ते थाईलैंड जा रहे दो साधारण लड़कों को एक मिशन सौंपती है। एजेंसी की हैड कहती है-‘हम कोशिश करेंगे कि हमारी दो साल की ट्रेनिंग तुम्हें एक हफ्ते में करा सकें।’ इस बचकानी बात के बाद बाकायदा कोशिश की भी जाती है और इस कोशिश में उन दोनों मरगिल्ले लड़कों को जिम में कसरतें करवाई जाती हैं गोया कि विलेन थाईलैंड में इनसे बाल्टियां भरवाएगा। सोचिए कि इतनी मरगिल्ली प्लानिंग लेकर जा रहे लड़कों के इस मिशन में कैसा थ्रिल होगा? अब कॉमेडी वाला सीन देखिए-हवाई जहाज में बैठे इन लड़कों में से एक अचार के साथ थेपले खा रहा है। दूसरा लड़का कहता है-‘यह ठीक है, वे गोलियां मारेंगे, तू पाद मारियो।’ सोचिए कि इतनी सड़ी हुई कॉमेडी देख कर आपको कितनी हंसी आएगी?

Continue Reading…


Image of scene from the film Ghamasaan
Director:Tigmanshu Dhulia
Cast:Pratik Gandhi, Arshad Warsi, Ishita Dutta, Rajpal Yadav, Jatin Goswami, Deepraj Rana, Pankaj Saraswat, Anurag Thakur, Paritosh Sand, Kumar Kanchan Ghosh
Writer:Ram Yash Singh, Piyush Singh

Ghamasaan

Thriller, Action (Hindi)
This Review appeared in 'Cineyatra'

उम्मीदों का एनकाऊंटर करती ‘घमासान’

Sun, September 13 2026

मध्य भारत के डकैतों की बात होती है तो चंबल नदी के आसपास के बीहड़ वाले डाकू (ओह सॉरी, बीहड़ में बागी होत हैं, डकैत होत हैं पार्लामैंट में) ही याद आते हैं। यही कारण है कि किसी ज़माने में कुख्यात रहे डकैत ददुआ यानी शिव कुमार पटेल को भी चंबल से जोड़ लिया जाता है जबकि उसका इलाका उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में माणिकपुर के आसपास का पाठा (पठारी) क्षेत्र था। कभी बीहड़ की फूलन देवी पर बनी कमाल की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से जुड़े रहे और वहीं के पान सिंह तोमर पर ‘पान सिंह तोमर’ नाम से एक उम्दा फिल्म दे चुके फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया अब पाठा के ददुआ पर यह फिल्म ‘घमासान’ (Ghamasaan) लेकर आए हैं। मगर क्या यह फिल्म उन दो फिल्मों की तरह शानदार बन पाई है? आइए देखते हैं।

Continue Reading…


Image of scene from the film Haiwaan
Director:Priyadarshan
Cast:Akshay Kumar, Saif Ali Khan, Boman Irani, Shriya Pilgaonkar, Saiyami Kher, Rajpal Yadav, Sharib Hashmi, Rajesh Sharma, Manoj Joshi, Asrani

Haiwaan

Crime, Thriller (Hindi)
This Review appeared in 'Cineyatra'

बोरियत का सामान ‘हैवान’

Sat, September 12 2026

श्रीराम राघवन की फिल्म ‘अंधाधुन’ में एक अंधा पियानो प्लेयर एक खून होते हुए ‘देख’ लेता है। अब अंधा आदमी ‘देख’ कैसे सकता है? और यहीं से शुरू होती है छल, कपट और धोखे की एक अंधी दौड़ जिसमें कोई भी पाक-साफ नहीं है। प्रियदर्शन की इस फिल्म ‘हैवान’ में एक बिल्डिंग के अंधे मैंटेनेंस मैनेजर की जज साहब को मारने वाले एक खूनी से हाथापाई हुई है। वह उसे सूंघ कर पहचान लेता है लेकिन पुलिस उस अंधे को ही खूनी माने बैठी है। कैसे निकलेगा वह इस आरोप से? कैसे पकड़ा जाएगा वह खूनी? वह खून कर ही क्यों रहा है? क्यों वह ऐसा हैवान बना हुआ है जो अपने बदले की आग में मासूमों की जान लिए जा रहा है? सवाल कई हैं, जवाब यह फिल्म देती है। मगर क्या ये जवाब हज़म होने लायक हैं? आइए देखते हैं।

Continue Reading…


Image of scene from the film Last Man in Tower
Director:Ben Rekhi
Cast:Manoj Bajpayee, Divya Dutta, Boman Irani, Sukant Goel, Chandan Roy Sanyal, Ujjwal Chopra, Swaroopa Ghosh, Uday Chandra, Madhuri Bhatia, Shrikant Yadav

Last Man in Tower

Drama (Hindi)
This Review appeared in 'Cineyatra'

सही और गलत के बीच टंगा ‘लास्ट मैन इन टॉवर’

Fri, September 11 2026

इस अनंत ब्रह्मांड में तिनके जितनी बड़ी मुंबई। उसमें तिनके से भी छोटी विश्राम सोसायटी। उस सोसायटी का एक ज़र्रा योगेश मिश्रा। लेकिन इस एक ज़र्रे की ज़िद के चलते इस सोसायटी की दुनिया थम-सी गई है। दरअसल एक बिल्डर इस सोसायटी के टॉवर गिरा कर वहां नई बिल्डिंग बनाना चाहता है। वह सबको मार्केट रेट से ज़्यादा पैसे दे रहा है। एक-एक करके सब लोग फ्लैट बेचने को राज़ी हो जाते हैं, सिवाय रिटायर्ड टीचर योगेश मिश्रा के। अब कैसे बनेगी यहां नई बिल्डिंग? मास्टरजी राज़ी होंगे या नहीं? कौन मनाएगा उन्हें और कैसे? क्या वह मान जाएंगे…? भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई लेखक-पत्रकार अरविंद अडिगा के चर्चित उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर’ पर इसी नाम से प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव वाली फिल्म 2021 में आ चुकी है। अब आई यह फिल्म ‘लास्ट मैन इन टॉवर’ (Last Man in Tower) अरविंद के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।

Continue Reading…


Image of scene from the film Babita Singh Reporting
Director:Ambiecka Pandit
Cast:Nimisha Sajayan, Anshumaan Pushkar, Barun Sobti, Rajesh Kumar, Geetika Vidya, Muskan Arora, Priyanka Setia, Sunita Rajwar
Writer:Amita Vyas

Babita Singh Reporting

Crime, Drama (Hindi)
This Review appeared in 'Cineyatra.com'

चटक सैल्यूट के साथ ‘बबिता सिंह रिपोर्टिंग’

Fri, August 28 2026

‘इतनी स्वीट बनेगी न, तो खा जाएंगे…।’ भोपाल के एक पुलिस स्टेशन में तैनात ए.एस.आई. बबिता सिंह को उसकी साथी समझाती है। पर बबिता या तो समझना नहीं चाहती या फिर हालात उसे यह समझने नहीं दे रहे हैं। पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर उसे यह नौकरी मिली है। इसीलिए उसे कोई सीरियसली नहीं लेता है। बॉस की नज़रों में उसकी काबिलियत रीलें शूट करने और लिखा-पढ़ी के काम से ज़्यादा नहीं है और घरवालों की नज़र में वह एक ऐसी नौकरी कर रही है कि उन्हें किसी को बताते हुए भी शर्म आती है। बबिता खुद को साबित करना चाहती है-नौकरी में भी, घर पर भी। कर पाएगी वह? दो हफ्ते के लिए सस्पैंड होकर ननद की गोदभराई के लिए दो साल बाद अपने होमटाउन रीवा पहुंची बबिता को उसके बचपन का दोस्त बंसी मिलता है। वह उससे कुछ कहना चाहता है। लेकिन अगले ही दिन बंसी का कत्ल हो जाता है। कातिल भी पकड़ा गया है मगर बबिता को लगता है कि पकड़ा गया शख्स बंसी का कातिल नहीं है। कौन है कातिल? क्यों हुआ बंसी का कत्ल? क्या बबिता सच का पता लगा पाई? क्या वह खुद को साबित कर पाई या फिर…?

Continue Reading…


Latest Reviews

Image of scene from the film Thella Kaagitham
Thella Kaagitham

Drama (Telugu)

Two teenagers discover first love amid the innocence, mischief, and uncertainties of adolescence. As they fall… (more)

Image of scene from the film Dupahiya 2
FCG Rating for the film Dupahiya 2: 52/100
Dupahiya 2

Comedy, Drama (Hindi)

Dhadakpur, the Belgium of Bihar, is on the cusp of celebrating 25 years of being crime… (more)

Image of scene from the film Avaraachan & Sons
Avaraachan & Sons

Drama (Malayalam)

Follows Avarachan, his children and the various family and social relationships that shape their lives.… (more)

Image of scene from the film Meesaya Murukku 2
FCG Rating for the film Meesaya Murukku 2: 55/100
Meesaya Murukku 2

Comedy, Romance, Drama (Tamil)

After facing rejection in love and getting into a fight, Jeeva learns about his father Siva's… (more)